सतना और मैहर में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 168 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे। सर्वाधिक आरोप पटवारियों और तहसीलदारों पर गोलमोल जवाब देने और कार्रवाई न करने के लगे। महिलाओं ने पति और ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप लगाए, वहीं जमीन, आवास और योजनाओं से जुड़े कई मामले सामने आए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
हर सप्ताह मंगलवार को जन सुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके लोगों का दर्द कम नहीं हो पा रहा है।
शिकायतें लगातार बढती जा रही हैं। जनसुनवाई में आए मामलों पर यदि नजर दौड़ाई जाए तो स्पष्ट होता है कि सर्वाधिक शिकायतें राजस्व अधिकारियों की जन शिकायतों को तवज्जो न देने की हैं। मंगलवार को सतना व मैहर कलेक्टेÑट में 168 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंंचे। इनमें से सतना में 122 लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे जिन्होंने पटवारी और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं मैहर में 46 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे जिनमें से पति और ससुराल से पीड़ित महिलाएं ज्यादा रहीं। जबकि नगर निगम सतना में 37 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे।
पति पर मारपीट का आरोप
मैहर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में पहुंची सीमा पटेल ने अपने पति धर्मेन्द्र पटेल और उसके परिवार के सदस्यों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आवेदिका सीमा का आरोप है कि उसके पति और परिवार के सदस्य भरण पोषण नहीं दे रहे हैं।
पति ने की दूसरी शादी, पत्नी व बच्चों को घर से निकाला
इसी तरह मैहर में भी जनसुनवाई में पहुंचे आवेदिका शीतल कोल ने अपने पति अशोक कोल पर आरोप लगाया कि उसने दूसरे शादी कर ली है। मेरे साथ मारपीट करता है, मुझे और मेरे बच्चों को घर से निकाल दिया है।
ननि में पहुंचे 37 आवेदक
नगर निगम में महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन एवं उपायुक्त सत्यम मिश्रा ने लोगों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 37 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे जिसमें पीएम आवास की 12, जनकल्याणकारी योजनाएं और अतिक्रमण की 5-5, सम्पत्ति कर, विकास कार्य और सफाई की 4-4, पेयजल की 2 और सामान्य प्रशासन की 1 शिकायत आई।
पटवारी-तहसीलदार दे रहे गोलमोल जवाब
अहरी टोला निवासी नीलू सिंह भी अपनी फरियाद सुनाने जनसुनवाई में पहुंची जिन्होने बताया कि वे बीते कई महीनों से मौजा कूंची पटवारी हल्का कुशियरा आरआई सर्किल हाटी के पटवारी व नायब तहसीलदार के यहां आराजी क्र. 319 /1/1/ रकबा 0.514 समेत अन्य आराजियों (कुल किता 9 रकबा 2.713हे. )के सीमांकन के लिए चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनके आवेदन पर कार्रवाई करने के बजाय लगातार गोल मोल जवाब दिया जा रहा है। नीलू ने कलेक्टर को दिए आवेदन में मांग की है कि जल्द से जल्द सीमांकन क राया जाय।
खत्म हो जाएगा चारागाह
जनसुनवाई में एक ऐसा मामला आया जो यह बताता है कि सरकारी स्तर पर जमीनें बिना सोचे समझे ही आवंटित कर दी जाती हैं। बांधी मौहार में ऐसा ही हुआ है जहां पहले से दो गौशालाओं की मौजूदगी के बावजूद तीसरी गौशाला बनाने की तैयारी की जा रही है। दीपक सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश पाल समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां शासकीय आराजी क्र. 1683 रकबा 58.158 हे. जमीन है जिस पर पहले ही दो गौशालाएं हैं। यदि तीसरी गौशाला भी यहीं बना दी गई तो गौवंशों के लिए चारागाह नहीं बचेगा। ग्रामीणों ने कहा है कि गौशाला का निर्माण कहीं अन्यत्र कराया जाय।
निजी आराजी को बना दी सरकारी
राजस्व अधिकारियों के कार्यालय के कई चक्कर काटने के बाद भी कोइी निवासी रामवती विश्वकर्मा को न्याय नहीं मिल पा रहा है। मामला निजी जमीन को सरकारी बना देने का है । बताया गया कि मौजा शिवसागर तहसील कोठी की आराजी नं. 47 को राजस्व अमले ने गफलत पूर्वक निजी से सरकारी कर दिया था जिसके लिए न्यायालय में विश्वकर्मा परिवार को लड़ाई लड़नी पड़ी, रामवती ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद भी राजस्व अधिकारी न्यायालय के आदेश का पालन कर उसकी आराजी को सरकारी से निजी स्वामित्व में परिवर्तित करने के लिए तैयार नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।