रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के एक कर्मचारी को रिटायरमेंट के 9 महीने बीतने के बाद भी पेंशन नहीं मिली। कर्मचारी के सामने भूखों मरने की स्थिति निर्मित हुई तो वह बुधवार को कॉलेज पहुंच गया। बिना बताए ही छत पर चढ़ गया और कूदने की कोशिश करने लगा। जान देने के इरादे से वह कालेज पहुंचा था। हालांकि जब इसकी जानकारी कॉलेज प्राचार्य को हुई तो वह भागते हुए छत पर पहुंचे। कर्मचारी को समझाइश दी, तब वह नीचे आया।
9 महीने से है परेशान
कॉलेज की छत पर आत्महत्या के इरादे से चढ़े रिटायर्ड कर्मचारी का नाम रामावतार कुशवाहा है। वह रतहरा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह संस्थान से 31 दिसंबर 2025 को रिटायर हो गए थे। तब से अब तक उनकी पेंशन नहीं शुरू हुई। 9 महीने से पेंशन नहीं मिली। हालत खराब हो गई है। अब उनके सामने मरने के सिवाय और कोई रास्ता नहीं है। यहां कॉलेज मरने के लिए आए हैं। उनका कहना है कि बिना पेंशन के अब खाए क्या? मरने के अलावा अब कोई रास्ता ही नहीं बचा। रामावतार कुशवाह ने बताया कि प्रिंसिपल से कई बार मिल चुके। जितेन्द्र पाण्डेय से मिल चुके हैं। जितेन्द्र पाण्डेय बाबू हैं, वह बोले की हम मंत्री के आदमी है। जब हम चाहेंगे, तब पेंशन बनाएंगे। प्रिंसिपल तो कहते हैं लेकिन बाबू नहीं देता।
भोपाल चली गई है फाइल, 8 से 10 दिन तो लग ही जाएंगे
वहीं पीजीबीटी के प्रिंसिपल आरएन पटेल ने बताया कि रामावतार कुशवाहा की सेवा रेग्युलर नहीं था। यह कोर्ट गए थे। कोर्ट से जीत गए। उनकी सर्विस बुक भेजी गई। समयमान वेतनमान जो मिलता है। उसमें वसूली बहुत थी। तब इन्होंने लिखकर दिया कि अभी पेंशन न बनाया जाए। अब प्रकरण निराकृत हो गया है। अब इनका प्रकरण चला गया है। पेंशन बनने के लिए चला गया है। भोपाल में जितना समय लगता है। दो चार दिन में पूरा हो जाएगा। फाइल डीईओ आफिस गया था। वहां ज्यादा दिन लंबित रहा। इसके कारण देरी हो गई थी। अब प्रकरण चला गया है। अभी तक ठीक थे, अब पता नहीं क्या हो गया। क्यों छत पर चले आए।

रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह