मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शराब पीने के दौरान उपजे विवाद में मारपीट कर युवक को आरोपियों ने कुंए में फेंक दिया। पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। कुछ संगठन सामने आ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बिगौड़ी गांव में अब तनाव के बाद स्थिति नियंत्रित है। एतिहात के तौर पर पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है।
जान बचाने कुंए में कूदा चचेरा भाई
इस संबंध में मैहर जिले के ताला थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बिगौड़ी निवासी भइयन उर्फ भइयालाल कोल पिता रामाश्रय कोल 35 वर्ष बुधवार की रात 9 बजे के करीब इस्माइल, अजमेर और अपने चचेरे भाई मुकेश कोल के साथ गांव में कुंए के पास बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान कुछ पुरानी बातों को लेकर भइयालाल का विवाद हो गया। तब आरोपी इस्माइल, अजमेर और अफसर ने भइयालाल के साथ मारपीट की। मारपीट कर तीनों ने भइयालाल को कुंए में जबरिया फेंक दिया। मौके पर मौजूद भइयालाल का चचेरा भाई मुकेश कुंए में कूदा। कुंए से भइयालाल को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ताला पुलिस ने बताया कि मारपीट कर कुंए में फेंक कर युवक की हत्या करने के आरोपी इस्माइल खान उर्फ पिंटू, अजमेर खान निवासी बंदरखा और अफसर खान को गिरफ्तार कर लिया गय है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारी पहुंचे गांव
बिगौड़ी में मारपीट के बाद युवक को कुंए में फेंक कर मौत के घाट उतारने की वारदात के बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पूर्व में भी इस क्षेत्र में ऐसी घटनाओं के कारण साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति निर्मित हो चुकी है। पूर्व की स्थिति को देखते हुए एसपी मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने बुधवार की रात ही एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा, अमरपाटन थाना के इंचार्ज उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह परस्ते के अलावा अन्य थानों का पुलिस बल बिगौड़ी भेजा। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य किया। गुरूवार की दोपहर शव का पीएम कराया गया। पुलिस ने बताया कि बिगौड़ी और बदरखा गांव के कुछ लोगों के बीच पिछले कुछ समय से रंजिश चली आ रही है। इसी मद्देनजर बिगौड़Þी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
पुलिस विभाग में है एक आरोपी की पत्नी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारपीट कर भइयालाल को कुंए में फेंक कर हत्या करने की घटना का मुख्य आरोपी अफसर खान है। उसके विरुद्ध पूर्व से तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दूसरे आरोपी इस्माइल खान पर पिछले वर्ष साम्प्रदायिक तनाव के दौरान मारपीट, आगजनी और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया था। तीसरा आरोपी अजमेर खान है। पुलिस ने बताया कि अजमेर का पूर्व से कोई आपराधिक रिकार्ड नही है। हत्या के आरोपी अजमेर की पत्नी पुलिस बल में कार्यरत है। बताया गया कि आरोपी अजमेर की पत्नी अनूपपुर जिले में पदस्थ है।
एक आरोपी के अवैध निर्माण पर चली जेसीबी
आदिवासी युवक को मारपीट कर कुंए में फेंककर मौत के घाट उतार देने की घटना के बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। जांच में तथ्य सामने आया कि बिगौड़ी निवासी मृतक और बदंरखा निवासी आरोपी पक्ष के कई लोगों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। पिछले वर्ष बिगौड़ी गांव में विवाद हुआ। आक्रोशित भीड़ ने इस्माइल खान की घर से लगी दुकान को आग के हवाले कर दिया था। जांच में पता चला कि दुकान के अलावा मकान का कुछ हिस्सा अवैध निर्माण में पाया गया जिसके बाद नोटिस जारी की गई। सूचना देने के बाद प्रशासन और पुलिस मामले को भूल गई। बिगौड़ी निवासी आदिवासी युवक की नृशंस हत्या के बाद पुलिस और प्रशासन की नींद टूटी। घटना के बाद उपजे तनाव को कम करने के लिए पुलिस व प्रशासन को पुराना कब्जा याद आया, तत्पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इस्माइल खान और उसके भाई जुबेर खान के द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण कार्य को जेसीबी के जरिए ध्वस्त कर दिया गया।

मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह