मैहर के रामनगर में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत छापा मारकर महिला को अवैध शराब और नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी पति फरार, सप्लायर नेटवर्क की जांच जारी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मेडिकल नशे के खिलाफ आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार 2 के तहत मंगलवार को रामनगर पुलिस से कंदवारी गांव में एक घर में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान घर से भारी मात्रा में शराब और नशे के लिए प्रयुक्त की जाने वाली कफ सिरप बरामद की गई। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका पति फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रामनगर थाना क्षेत्र के कंदवारी गांव में पति- पत्नी के द्वारा घर पर भारी मात्रा में शराब के अलावा नशीली दवाओं का भंडारण किया गया है। इनके द्वारा आसपास के गांवो में शराब और नशीली दवाओं की सप्लाई की जाती है। नशे के शौकीन इन दोनों के पास नशे की सामग्री खरीदने आते हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करने मर्यादपुर चौकी प्रभारी कुलदीप पटेल की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कंदवारी गांव में राजेन्द्र वैश पिता रामलखन वैश 35 वर्ष के घर पर मंगलवार की शाम दबिश दी। पुलिस की आहट पाकर मुख्य आरोपी राजेन्द्र फरार होने में सफल हो गया। पुलिस टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 8 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब के अलावा नशे के लिए प्रयुक्त की जाने वाली कोडीन फास्फेट युक्त कोरेक्स कम्पनी की 255 शीशी कफ सिरप मिली। शराब और कफ सिरप जब्त कर राजेन्द्र की पत्नी प्रीतिकली को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई के लिए फरार हुए राजेन्द्र की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार की गई राजेन्द्र की पत्नी से शराब और नशीली सिरप उपलब्ध कराने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
ताला में भी धराया सप्लायर
ताला थाना के मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा ने पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर सोमवार की रात गोविंदगढ़- बेला सड़क मार्ग में बाइक से नशीली कफ सिरप सप्लाई करने जा रहे आरोपी विवेक गुप्ता उर्फ बलदाऊ पिता विनोद कुमार निवासी मुकुंदपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 10 शीशी कफ सिरप बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह