मैहर पुलिस ने लग्जरी कार से 450 पाव अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को पकड़ा। दूसरी कार्रवाई में बाइक से 300 पाव शराब मिली, नदी से 825 किलो महुआ लाहन नष्ट किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
धार्मिक नगरी मैहर में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद तस्करों के द्वारा शराब की सप्लाई की जा रही है। जिन पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरूवार को मैहर कोतवाली पुलिस ने लग्जरी कार में शराब तस्करी का भ्ांडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को धर दबोचा। इस संंबंध में एसपी मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली अन्तर्गत रीवा रोड में घेराबंदी कर लग्जरी कार क्र. एमपी 19टी/4346 को पुलिस टीम ने रुकवाया। तलाशी लेने पर कार के अंदर कागज के 9 कार्टून में भरी 450 पाव अंग्रेजी शराब मिली। शराब व कार जब्त कर आरोपी महेन्द्र चौरसिया उर्फ बड़कू निवासी लालपुर थाना अमरपाटन और राजू पटेल उर्फ गुडडू निवासी हरदासपुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त शराब की कीमत 60 हजार 750 रुपए के करीब आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों से शराब उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्र की गई है।
बाइक सवार के पास मिली शराब
मैहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ दूसरी कार्रवाई बड़गइयां रोड राममंदिर के पास की। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर बाइक क्र. एमपी 19जेडएल/1326 को रुकवाया। बाइक सवार बाइक में दो बोरियां पीछे बांधे हुए था। बोरियों को खुलवा कर देखा गया तो उसमें 300 पाव अंग्रेजी शराब भरी मिली। शराब और बाइक जब्त कर आरोपी धर्मेन्द्र परौहा निवासी मड़ई को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों प्रकरण में मैहर कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
शराब बनाने नदी के अंदर छिपा रखा था महुआ लाहन
मैहर की ताला थाना पुलिस ने अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। अवैध शराब बनाने वालों ने महुआ लाहन को सड़ाने के लिए नदी के अंदर छिपा कर रखा था। पुलिस ने नदी के अंदर से 825 किलो महुआ लाहन निकाल कर नष्ट कराया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गुरूवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ताला थाना के मुकुंदपुर चौकी अन्तर्गत जंगल के बीच से बहने वाली मुर्झुआ नदी के मरघट घाट से लेकर कस्तरा घाट तक अवैध शराब बनाने के लिए महुआ लाहन को प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर पत्थर से बांधकर नदी के पानी में 3 से 4 फिट नीचे छिपा कर रखा गया है। सूचना की तस्दीक के उपरांत कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी मुकुंदपुर नागेश्वर मिश्रा की अगुवाई में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।
गोताखोरों की ली गई मदद
पुलिस और वन विभाग की टीम जंगल पहुंची। नदी के अंदर छिपाकर रखे गए महुआ लाहन को तलाशने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नदी के अंदर पानी के नीचे प्लास्टिक के 55 डिब्बों में भरे तकरीबन 825 किलो महुआ लाहन को तलाशा। मौके पर ही महुआ लाहन को नष्ट करा दिया गया। नदी के अंदर महुआ लाहन सड़ाकर हाथ भट्ठी महुआ शराब बनाने वाले आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।