मैहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि बंद मिले प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले की कलेक्टर विदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का सघन निरीक्षण किया। कार्रवाई का उद्देश्य नारकोटिक एवं अन्य नियंत्रित दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाना और दवाओं के वैधानिक भंडारण व बिक्री की जांच करना था।
इस दौरान कई दवा दुकानों से दवाओं के स्टॉक का मिलान कर कुछ दवाओं के सैंपल जब्त किए गए जिन्हें राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट में अनियमितता मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत होगी कार्रवाई
सभी दवा दुकानों से विभिन्न औषधियों के नमूने (सैंपल) गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिए गए हैं। इन नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियम 1945 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की है कि वे दवाओं का भंडारण और विक्रय निर्धारित नियमों के अनुरूप करें तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखें। अधिकारियों ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए जिले में इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
बंद प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी
बताया गया कि संयुक्त टीम में औषधि निरीक्षक प्रियंका चौबे और तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी शामिल रहे। टीम ने जिले के कुल 6 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। इनमें कमला मेडिकल, त्रिपाठी मेडिकल, आहूजा मेडिकल, शारदा मेडिकल, रेक्सक्योर फार्मा और राजा मेडिकल शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान रेक्सक्योर फार्मा और राजा मेडिकल बंद पाए गए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि मौके पर दोनों बंद प्रतिष्ठानों को नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान टीम ने नारकोटिक एवं अन्य नियंत्रित औषधियों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का आॅडिट कर वैधानिक प्रावधानों के पालन की जांच की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल और पूर्व सागर कलेक्टर संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में 17 से 19 सितंबर के बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरों से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख से अधिक हितग्राहियों को 17 सितंबर से जमीन और मकान का मिलेगा मालिकाना हक। सरकार ने अधिकारियों को दिए सब रजिस्ट्रार के अधिकार।
भोपाल में UCC के खिलाफ AIMPLB की बैठक आयोजित। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी और आरिफ मसूद ने यूसीसी को नकारा, 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन की अपील की।
आपरेशन सिंदूर में अपनी अचूक सटीकता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने वाली स्वदेशी 155 एमएम धनुष तोप अब और अधिक घातक रूप में सामने आने वाली है। जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री धनुष तोप के नए और अत्याधुनिक 52 कैलिबर वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।
मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 10 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 127 डीएसपी स्तर के अफसरों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 आईपीएस शामिल हैं।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।