मैहर जिले में समर्थन मूल्य खरीदी के दौरान 55 फीसदी गेहूं केंद्रों में पड़ा रहने पर प्रशासन ने परिवहन ठेकेदार पर 27.52 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई। कई खरीदी केंद्रों में अब तक आधे से कम अनाज का उठाव हुआ।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले में समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी के बीच परिवहन व्यवस्था बड़ी चुनौती बनती जा रही है। खरीदी केंद्रों पर हजारों टन गेहूं जमा होने के बावजूद समय पर उठाव नहीं होने पर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज कॉपोर्रेशन के जिला कार्यालय मैहर ने परिवहन में लापरवाही मानते हुए परिवहन ठेकेदार मेसर्स विशाल जायसवाल पर 27 लाख 52 हजार 650 रुपए की पेनल्टी लगा दी है।
33 हजार एमटी आर-टू-टी
जारी आदेश के मुताबिक जिले के 33 समिति स्तरीय खरीदी केंद्रों में अब तक 37 हजार 961 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 33 हजार 312 मीट्रिक टन गेहूं की आरटूटी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। यानी समितियों द्वारा परिवहन के लिए लगभग पूरी तैयारी कर दी गई थी लेकिन परिवहन एजेंसी ने अपेक्षित गति से उठाव नहीं किया।
कई केंद्रों में आधे से भी कम उठाव
जिला कार्यालय द्वारा जारी सूची में कई समितियों में बेहद धीमी परिवहन स्थिति सामने आई है। सेवा सहकारी समिति पकरिया, नादन, भीषमपुर, मडवार, बराखुर्द, मगरौरा, बेरमा मझगवां, झुकेही, विपणन अमरपाटन, नादन, लटागांव, विपणन मैहर, चुनवारा, मनकीसर और सोनवारी केंद्रों में 50 प्रतिशत से भी कम गेहूं का परिवहन हुआ है। वहीं सेवा सहकारी समिति ताला और स्व-सहायता समूह भटिगवां में तो परिवहन कार्य शुरू तक नहीं किया गया। इससे कई खरीदी केंद्रों में भंडारण का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
पहले नोटिस, फिर कार्रवाई
कॉर्पोरेशन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि परिवहनकर्ता को 4 मई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद परिवहन की गति में सुधार नहीं हुआ। विभाग ने इसे कार्य के प्रति लापरवाही और निविदा की शर्तों का उल्लंघन माना है। इसके बाद शेष 14 हजार 231 मीट्रिक टन गेहूं पर 50 रुपए प्रति टन प्रतिदिन की दर से पिछले तीन दिनों की पेनल्टी लगाई गई। कुल पेनल्टी राशि 27 लाख 52 हजार 650 रुपए तय की गई है।
आॅनलाइन पेनल्टी से अलग होगी वसूली
आदेश में यह भी साफ किया गया है कि यह पेनल्टी आॅनलाइन सिस्टम से लगने वाली स्वचालित पेनल्टी के अतिरिक्त होगी। साथ ही बिना जिला उपार्जन समिति की अनुमति के इसे किसी भी स्थिति में माफ नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को खरीदी व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि परिवहन एजेंसी आने वाले दिनों में उठाव की गति बढ़ा पाती है या नहीं।
केवल 45 फीसदी गेहूं का ही हो पाया परिवहन
आदेश में बताया गया कि परिवहनकर्ता द्वारा अब तक केवल 14 हजार 961 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन किया गया है। यह कुल आरटूटी मात्रा का सिर्फ 45 प्रतिशत है। यानी 55 प्रतिशत से ज्यादा गेहूं अब भी खरीदी केंद्रों में पड़ा हुआ है। खरीदी केंद्रों में लंबे समय तक गेहूं रखे रहने से बारिश और मौसम खराब होने की स्थिति में नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है। हाल के दिनों में तेज हवाओं और बारिश के कारण कई केंद्रों में अनाज भीगने की शिकायतें भी सामने आई थीं। ऐसे में उठाव की धीमी रफ्तार प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।