मारकुंडी स्टेशन पर घंटों देरी से नाराज यात्रियों ने ट्रैक पर उतरकर लाल तौलिया दिखाते हुए एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी। मानिकपुर ब्लॉक और लेट ट्रेनों से बढ़ी परेशानी, रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मुंबई-हावडा रेलखंड में नॉन स्टॉप जनता एक्सप्रेस के पहिए ट्रैक पर खड़े यात्रियों ने लाल तौलिया दिखाकर रोक दिया। स्पेशल ट्रेन और लेट होते देख यात्रियों का गुस्सा हाई था। स्पेशल ट्रेन पहले सतना स्टेशन में एक घंटे तक खड़ी रही और फिर मारकुंडी स्टेशन में दो घंटे तक। मानिकपुर में चल रहे ब्लाक के चलते गाड़ी एक घंटे और खड़ी रखनी थी लेकिन परेशान हो रहे यात्रियों का गुस्सा आसमान छू गया। बताया जाता है कि मंगलवार को डाउन गाड़ी संख्या 09025 वलसाड़- दानापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7 घंटे विलम्ब से चलते हुए सुबह 9.25 बजे सतना स्टेशन पहुंची। बताया गया कि मानिकपुर स्टेशन की तरफ पटरियों के मेंटीनेंस से संबंधित ब्लाक का काम चल रहा था। जिसकी वजह से डाउन की गाड़ियों को रोक-रोक कर चलाया जा रहा था। सतना स्टेशन में वलसाड़-दानापुर एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद टेÑन तो आगे बढ़ी लेकिन मारकुंडी स्टेशन में गाड़ी के पहिए दो घंटे तक थमे रहे।
कंट्रोल से मिली सूचना दौड़ी आरपीएफ
गाड़ी को आगे न बढ़ते देख यात्री स्टेशन प्रबंधक के पास पहुंचे और अपनी परेशानियों को बताते हुए हंगामा करने लगे। स्टेशन प्रबंधक ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। कंट्रोल से सूचना आरपीएफ को मिली और आरपीएफ को रवाना किया। हालांकि जब तक आरपीएफ पहुंची तब तक टेÑन मारकुंडी स्टेशन से रवाना हो चुकी थी।
रोकी जनता, दौड़ी स्पेशल
बताया गया कि ब्लाक का काम एक घंटे और चलने वाला था लेकिन ब्लाक में डाउन गाड़ी संख्या 13202 जनता एक्सप्रेस को मारकुंडी स्टेशन से सरपट निकलना था। यात्रियों को जैसे ही जानकारी लगी कि उनकी ट्रेन अभी और खड़ी रहेगी और जनता एक्सप्रेस सरपट निकल जाएगी तो वे ट्रैक पर आ खड़े हो गए और लाल कपड़ा दिखाकर जनता एक्सप्रेस को रोक दिया। हंगामे के चलते रेलवे प्रशासन को बलसाड़- दानापुर स्पेशल ट्रेन को रवाना करना पड़ा। वहीं इस घटना क्रम के पहले सफर करने वाले यात्री सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के माध्यम से रेल मंत्री व रेल प्रशासन से गाड़ी के देरी से संचालन की वजह से झेल रही परेशानी व समय पर चलवाने की मांग करते रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर हाईकोर्ट ने प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल और पूर्व सागर कलेक्टर संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में 17 से 19 सितंबर के बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरों से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख से अधिक हितग्राहियों को 17 सितंबर से जमीन और मकान का मिलेगा मालिकाना हक। सरकार ने अधिकारियों को दिए सब रजिस्ट्रार के अधिकार।
भोपाल में UCC के खिलाफ AIMPLB की बैठक आयोजित। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी और आरिफ मसूद ने यूसीसी को नकारा, 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन की अपील की।
आपरेशन सिंदूर में अपनी अचूक सटीकता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने वाली स्वदेशी 155 एमएम धनुष तोप अब और अधिक घातक रूप में सामने आने वाली है। जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री धनुष तोप के नए और अत्याधुनिक 52 कैलिबर वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।
मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 10 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 127 डीएसपी स्तर के अफसरों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 आईपीएस शामिल हैं।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।