मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 10 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 127 डीएसपी स्तर के अफसरों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 आईपीएस शामिल हैं।

मनीष सीएसपी इंदौर बने, डीएसपी रैंक के 127 अफसर बदले
सूची में प्रशिक्षु डीएसपी और कार्यवाहक डीएसपी भी शामिल
कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से मैदानी पदों पर भेजा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 10 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 127 डीएसपी स्तर के अफसरों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 आईपीएस शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर भेजा गया है। इसके अलावा मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस मुख्यालय से एसीपी कोतवाली, नगरीय इंदौर, जबकि मनोज कुमार को एसीपी एमपी नगर, नगरीय भोपाल भेजा है। वैभव प्रिया को रतलाम से एसडीओपी नेपानगर, शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से एसडीओपी गाडरवारा और अमित कुमार को खंडवा से एसडीओपी सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें उप पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त और सहायक सेनानी स्तर के अफसर शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कई अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी पर भेजा गया है। कई जिलों के एसडीओपी और सीएसपी का ट्रांसफर कर उन्हें अन्य संभागों या पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। जारी की गई तबादला सूची में कई प्रशिक्षु डीएसपी और कार्यवाहक डीएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। गृह विभाग के निर्देशानुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख आईपीएस अफसरों की नई पदस्थापना
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नई पोस्टिंग |
| मनीष भारद्वाज | डीएसपी, साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल | सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), कोतवाली, नगरीय इंदौर |
| आलोक कुमार वर्मा | सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), देवास | नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), रीवा |
| वैभव प्रिया | सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), रतलाम | SDOO नेपानगर, बुरहानपुर |
| शुभम सिंह ठाकुर | सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), जबलपुर | SDOO गाडरवारा, नरसिंहपुर |
| मनोज कुमार | सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), ग्वालियर | सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), एमपी नगर, नगरीय भोपाल |
| लेखराज मीना | सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), छतरपुर | SDOP सैलना, रतलाम |
| काजल सिंह | सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), उज्जैन | SDOP खुरई, सागर |
| राजीव अग्रवाल | सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), रीवा | SDOP कुक्षी, धार |
| दीपांशु | सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), सागर | SDOP मनावर, धार |
| अमित कुमार | सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), खंडवा | SDOP सिंगरौली |

आपरेशन सिंदूर में अपनी अचूक सटीकता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने वाली स्वदेशी 155 एमएम धनुष तोप अब और अधिक घातक रूप में सामने आने वाली है। जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री धनुष तोप के नए और अत्याधुनिक 52 कैलिबर वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।
मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 10 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 127 डीएसपी स्तर के अफसरों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 आईपीएस शामिल हैं।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की शुरुआत से ठीक पहले शहर में गरबा आयोजनों के स्वरूप को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने गरबा आयोजकों के सामने कुछ नई मांगें रखी हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ (जस्टिस विवेक जैन की बेंच) ने अदालत के पुराने आदेश के अनुपालन से जुड़े अवमानना केस में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह