मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
प्रदेश के 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सरकार ने ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन से लैस कर दिया है। भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों को सांकेतिक रूप से चाबी सौंपी और पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में वाहन खरीद की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए कई आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

वर्ष 2026 से मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। अब इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70% अंक हासिल करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही, विद्यार्थी का अपने संबंधित स्कूल में प्रथम स्थान पर होना भी एक जरूरी शर्त बना दी गई है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूटी प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा खुशी राय से खास बातचीत की। मुख्यमंत्री ने जब उससे आगे की पढ़ाई के बारे में पूछा, तो खुशी ने बताया कि वह सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की तैयारी कर रही है और साथ में बीकॉम की पढ़ाई भी जारी रखेगी।
मुख्यमंत्री ने उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी ली। खुशी ने बताया कि परिवार में उसके माता-पिता दोनों हैं। सीएम ने हल्के-फुल्के और स्नेहपूर्ण अंदाज में परिवार के बारे में चर्चा की और उसे स्कूटी मिलने पर बधाई देते हुए भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को अपनी पसंद का निर्धारित वाहन चुनने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है...
ई-स्कूटी के लिए: अधिकतम 1.20 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
मोटराइज्ड वाहन के लिए: अधिकतम 90 हजार रुपए तक की राशि दी जाती है।
इस निर्धारित राशि में वाहन की एक्स-शोरूम कीमत के साथ-साथ उसका रजिस्ट्रेशन शुल्क, बीमा (इन्श्योरेंस), दो हेलमेट और आवश्यक एसेसरीज का पूरा खर्च भी शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव अवसर उपलब्ध करा रही है। स्कूटी वितरण केवल कोई वाहन देने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह गरीब और अभावग्रस्त परिवारों से आने वाले मेधावी बच्चों के सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि बच्चे अपनी कड़ी मेहनत और योग्यता के बल पर जीवन में बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
सीएम ने आगे कहा कि आज सरकारी स्कूलों में आधुनिक संसाधन और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जिसका सकारात्मक असर बच्चों के परीक्षा परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में किसी किसान के बेटे द्वारा खेती के साथ स्टार्टअप शुरू करने की बात हो, या सीए, डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बनने के सपने देखने वाले युवा—यह सब बदलते मध्य प्रदेश और युवाओं की बदलती सोच का जीवंत उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कुल बजट और स्कूल शिक्षा के बजट की तुलना करते हुए आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अकेले स्कूल शिक्षा विभाग के लिए करीब 38 हजार करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश का कुल बजट बढ़कर 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपए हो चुका है। सरकार बच्चों की शिक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए संसाधनों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है।
सीएम ने दावा किया कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा स्तर पर ड्रॉपआउट (स्कूल छोड़ने की दर) की स्थिति में भी अभूतपूर्व सुधार हुआ है। पहले जहां पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले लगभग 16 प्रतिशत बच्चे पांचवीं कक्षा तक पहुंचते-पहुंचते पढ़ाई छोड़ देते थे, वहीं अब प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर ड्रॉपआउट शून्य प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का मेरिट सूची में प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है और अब मेरिट के 50 प्रतिशत से अधिक स्थानों पर सरकारी स्कूलों के छात्र काबिज हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी या आर्थिक अभाव कभी भी किसी प्रतिभावान बच्चे के सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि साधन संपन्न परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के कई आसान अवसर मिल जाते हैं, लेकिन विपरीत और कठिन परिस्थितियों से संघर्ष करके आगे निकलने वाले बच्चों की सफलता का महत्व और स्तर बिल्कुल अलग होता है। उन्होंने ने कहा कि "कोयले की खदान से भी हीरे निकलते हैं।" उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी मेधावी विद्यार्थियों को उन्हीं हीरों की तरह बताया जो अपनी चमक से पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह