मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 30 दिनों के भीतर सभी आरटीओ चेक पोस्ट फिर से खोलने का आदेश दिया है। ओवरलोडिंग और सड़क हादसों को रोकने के लिए जस्टिस विशाल मिश्रा ने यह बड़ा फैसला सुनाया

एक बार फिर ट्रकों और भारी वाहनों की जांच होगी
सरकार को हाईकोर्ट ने दिए आदेश
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में अब एक बार फिर सीमाओं पर ट्रकों और भारी वाहनों की सघन जांच शुरू होगी। जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा की एकल पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि 30 दिनों के भीतर प्रदेश के सभी आरटीओ चेक पोस्ट दोबारा चालू किए जाएं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर राज्य सरकार ने 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के सभी 47 आरटीओ चेक पोस्ट बंद कर दिए थे। सरकार का तर्क था कि इससे भ्रष्टाचार रुकेगा और वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। इसके विकल्प के तौर पर परिवहन विभाग ने 'मोबाइल चेक पॉइंट' व्यवस्था लागू की थी, लेकिन धरातल पर इसके परिणाम संतोषजनक नहीं रहे।
याचिकाकर्ता रजनीश त्रिपाठी ने 2025 में इस फैसले को चुनौती दी। उनके अधिवक्ता जुबिन प्रसाद और भानु प्रकाश ने कोर्ट में दलील दी कि चेक पोस्ट हटने से ओवरलोडिंग के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। नियमों के उल्लंघन के कारण सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा है। परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार के जवाब को असंतोषजनक माना। जस्टिस विशाल मिश्रा ने सख्त लहजे में कहा कि विभागीय अधिकारियों का रवैया अदालती निर्देशों की अवहेलना जैसा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चाहे सरकार कोई भी अन्य विकल्प अपनाए, लेकिन चेक पोस्ट का संचालन अनिवार्य है।
हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि फैसले की प्रमाणित प्रति मिलने के 30 दिनों के भीतर सभी बॉर्डर चेक पोस्ट चालू हो जाने चाहिए। यदि सरकार इस समय सीमा में आदेश का पालन नहीं करती है, तो याचिकाकर्ता अवमानना (Contempt of Court) की कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा।
अदालत ने निर्देश दिया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले हर वाहन की तकनीकी जांच और ओवरलोडिंग की सख्ती से चेकिंग हो। निर्धारित ऊंचाई से अधिक माल ले जाने वाले वाहनों पर तत्काल चालानी कार्रवाई की जाए ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
चेक पोस्ट: ये सीमाओं पर स्थाई नाके होते थे जहाँ हर ट्रक को रुककर कागजात दिखाने होते थे। 2017 में GST आने के बाद इनकी उपयोगिता पर बहस शुरू हुई थी।
चेक पॉइंट: वर्तमान व्यवस्था में परिवहन विभाग की मोबाइल यूनिट्स (उड़नदस्ते) रैंडम जगहों पर खड़े होकर अवैध वाहनों की जांच करती हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के किसानों के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई हेतु दिन में 10 घंटे बिजली और नर्मदा जल से सिंचाई रकबा बढ़ाने की घोषणा की।
सतना के बदखर में फायरिंग की अफवाह से दहशत फैल गई, पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। नागौद के लालपुर में सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हुई।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।