सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में मौसम के बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। बताया जाता है कि जल जनित बीमारियों का ग्राफ बढ़ने लगा है। पुरुष मेडिकल, महिला मेडिकल, शिशु वार्ड, आईसोलेशन वार्ड एवं पीकू वार्ड में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हैं। कई मरीजों का इलाज फर्स पर ही गद्दे लगाकर किया जा रहा है। सोमवार को 1500 से अधिक मरीजों ने ओपीडी पंजीयन कराकर अपना इलाज कराया, जिसमें से 3 सौ से अधिक गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा। चिकित्सकों के मुताबिक उमस भरी गर्मी में लोगों को वायरल अटैक की मार पड़ रही है। वायरल के चलते मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, पेट दर्द, डायरिया जैसी शिकायतें देखने को मिल रही हैं। कई मरीजों के प्लेटलेट्स तक डाउन हो रहे हैं जिन्हें रिकवर करने के लिए मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। वहीं रेयर बीमारी में शामिल मलेरिया के मरीज मिलने के बाद चिकित्सकों ने सभी मरीजों की खून जाँच को आवशयक कर दिया है।
खून की जांच में पीवी पॉजिटिव
सोमवार को मेडिसिन ओपीडी में 600 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि कई साल बाद मलेरिया पॉजटिव मरीज मिला है, जिसे इलाज के लिए पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया है।
मरीज कई दिनों से बुखार से ग्रसित था जिस पर खून की जांच कराने को कहा गया। शाम को जैसे ही मरीज ने रिपोर्ट दिखाई जिसे देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ, मरीज की रिपोर्ट में मलेरिया (प्लासमोडियम वाइवेक्स) पीवी पॉजिटिव लिखा हुआ था। बताया जाता है कि जिले में मलेरिया के केस अब विरले ही मिलते हैं।
जिले इस समय मलेरिया मुक्त अभियान की राह में चला रहा है पिछले कई सालों से मलेरिया के केस में कमी देखी गई है। वहीं इस समय डेंगू के मरीज भी बहुतायत में मिल रहे हैं।
चिकित्सकों ने बताया कि बुखार, खांसी के मरीजों की खून की जांच कराई जा रही है क्योंकि कई मरीजों की प्लेटलेट्स में गिरावट हो रही है।
प्लेटलेट्स संभवत: मलेरिया, डेंगू, स्क्रबटाइफस में ही डाउन होता है लेकिन इस समय वायरल मरीजों का भी प्लेटलेट्स गिर रहा है। उन्होंने बताया कि जमे हुए पानी में डेंगू के मच्छर पाए जाते हैं जबकि बरसाती पानी में मलेरिया के मच्छर पनपते हैं।
इस सीजन में उमस ज्यादा होने के चलते लोगों में इलेक्ट्रोलाइटस की कमी हो जाती है जिसके चलते लोगों को चक्कर, बेहोशी, छाले एवं अन्य बीमारियां देखने को मिल रही हैं।
थ्रम्बोसाइटिस फीनिया से ग्रसित हो रहे बच्चे
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव प्रजापति ने बताया कि इस बार बच्चों में वायरल फीवर के दौरान अत्यधिक बुखार की शिकायतें मिल रही हैं। जांच कराने पर बच्चों के प्लेटलेट्स गिर रहे हैं जिसे थ्रम्बोसाइटिस फीनिया कहा जाता है। ऐसे बच्चों को दो से ज्यादा दवाईयां देकर बुखार में आराम दिलाया जाता है। प्लेटलेट्स नहीं बढ़ने पर बच्चों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। वर्तमान में वार्ड की क्षमता से अधिक बच्चे भर्ती हैं। चिकित्सक ने बताया कि बच्चों में बुखार के साथ-साथ खांसी भी ज्यादा आ रही है। सोमवार को चाइल्ड ओपीडी में 227 से अधिक बच्चों का इलाज किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।