एमपी के रतलाम (जावरा) में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संकुल केंद्र के बाबू अनिल वर्मा को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेवानिवृत्त शिक्षक से PPO जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

रतलाम। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला रतलाम जिले के जावरा से सामने आया है, जहाँ लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने एक शासकीय स्कूल के संकुल केंद्र में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 (बाबू) अनिल वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक से उनके पेंशन संबंधी दस्तावेज तैयार करने के बदले इस राशि की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार, जावरा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपिपल्या में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक लक्ष्मीनारायण लोट बीती 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद वे पेंशन भुगतान आदेश (PPO) और सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र जारी करवाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि कमला नेहरू शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी संकुल केंद्र में पदस्थ बाबू अनिल वर्मा ने इन दस्तावेजों को जारी करने के एवज में पीड़ित शिक्षक से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों के बीच सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ।
रिश्वतखोर बाबू को पैसे देने के बजाय सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीनारायण ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में दर्ज करा दी। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का गुपचुप तरीके से सत्यापन कराया, जो सही पाई गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और जाल बिछाया गया।
तय सौदे के मुताबिक, आरोपी बाबू अनिल वर्मा ने 9 जून 2026 को शिक्षक को रिश्वत की रकम लेकर कार्यालय बुलाया था। दोपहर में जैसे ही सेवानिवृत्त शिक्षक ने बाबू को 10 हजार रुपये थमाए, आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए पैसों को अपनी टेबल पर रखे एक रजिस्टर के नीचे छिपा दिया। पैसे देते ही शिक्षक ने बाहर खड़ी लोकायुक्त टीम को पूर्व निर्धारित इशारा कर दिया। संकेत मिलते ही टीम ने तत्काल दफ्तर में दबिश देकर आरोपी अनिल वर्मा को रंगे हाथों धर दबोचा और रजिस्टर के नीचे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक हीना डावर सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।