सतना और मैहर में सात अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अगले पांच माह तक सरकार और सरकारी अफसर फुल एक्शन में रहेंगे। इस दौरान जिले के अफसर जनता के बीच जाएंगे और उनकी समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। यह सब होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत।
सात अगस्त से अगले साल 8 जनवरी तक चलने वाला यह अभियान शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हर शुक्रवार को एक पूर्व निर्धारित क्षेत्र में कलेक्टर समेत जिले के सभी विभाग प्रमुख जनता के बीच रहेंगे। इस दौरान वे सरकार के कामकाज का फीड बैक लेंगे। लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उन समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास करेंगे। सतना में मुख्यमंत्री जन अभियान की शुरूआत नागौद और मैहर जिले में सात को बदेरा से होगी।
आयोजन सादगी भरा हो
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अन्तर्गत भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन सादगी भरा होगा। मितव्ययिता के साथ कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। आयोजन में बुनियादी सुविधाओं के अलावा कोई साज-सज्जा नहीं होगा। आयोजन सार्वजनिक स्थान पर होगा।
जन व उद्यम संवाद का भी होगा आयोजन
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम नागरिकों के साथ जन संवाद तथा उद्यमियों के साथ उद्यम संवाद का आयोजन किया जाएगा।
जन संवाद
जन संवाद के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थान पर बैठकर क्षेत्र के आम नागरिकों के साथ चर्चा कर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के संबंध में संवाद किया जाएगा।
उद्यम संवाद
क्षेत्र के बड़े, सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्यमियों के साथ लंबित स्वीकृतियों, सुविधाओं एवं समस्याओं पर चर्चा एवं समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।
सीएम का सीधी दौरा प्रस्तावित, माह के अंत में मैहर भी आ सकते हैं
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अगस्त माह में किन-किन जिलों में दौरा हो सकता है। उन जिलों में विंध्य के सीधी जिले का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सीधी के अलावा का दौरा चालू माह के अंत तक धार्मिक नगरी मैहर में भी हो सकता है।
...ताकि हकीकत आ सके सामने
मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम को अन्य जिलों के लिए गुप्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो अंतिम समय में सीएम के दौरे की जानकारी दी जाएगी ताकि जमीनी हकीकत से वाकि फ हुआ जा सके।
चुनाव की तैयारी
नगरीय निकाय चुनाव को लगभग एक साथ और विधानसभा चुनाव को भले ही अभी दो साल से ज्यादा का समय बकाया हो लेकिन मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को चुनावी तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानकर जहां उनके निराकरण के प्रयास मौके पर किया जाएगा वहीं इस मौके पर जनता से मिले फीडबैक के आधार पर अपनी कमजोरियों को दूर कर अपनी चुनावी राजनीति तैयार की जाएगी। बहरहाल सरकार का मकसद जो भी हो लेकिन अभी तक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अफसरों के चक्कर लगाने वाली जनता के बीच अफसर जाएंगे और उनकी समस्या सुनकर उसके निराकरण की पहल करेंगे।
जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनी 128 आवेदकों की समस्यायें
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 128 आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व रिकॉर्ड सुधार, सिंचाई, बिजली, पानी, सड़क निर्माण, पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास योजना तथा अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत की। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
मैहर में आए 62 आवेदन
कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में अपर कलेक्टर संजना जैन की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय सभागृह में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 62 आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में एसडीएम दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पारदर्शी शासन व्यवस्था के हिमायती हैं, वे जनता से सीधे सवांद कर,उन तक पहुंच कर उनकी समस्याएं जानने और उनके निराकरण में विश्वास रखते हैं। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद का एक बउÞा माध्यम साबित होगा। इस अभियान के जरिए अधिकारी भी फील्ड में उतरेंगे तब पता चलेगा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का किस तरह से क्रियान्वयन हो रहा है एवं उसमें और कितने सुधार की आवश्यकता है। इससे जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण होगा।
भगवती पाण्डेय, जिला अध्यक्ष भाजपा, सतना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान उनके इसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और एक समय- सीमा में उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से अभियान एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
कमलेश सुहाने, भाजपा जिला अध्यक्ष मैहर
कब कहां होगा आयोजन
सतना
मैहर
अगस्त माह
सितम्बर
अक्टूबर
नवम्बर
दिसम्बर
जनवरी 2027
ऐसे होगी सुनवाई
अभियान के चार स्तम्भ
इसका करना होगा पालन

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी प्रकोष्ठ और जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जांच समिति पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के सभी स्टे आर्डर निरस्त कर दिए हैं।
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।
संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिन टी-29 लंबे समय से अपने पुराने क्षेत्र से गायब है। विशेषज्ञ इसे जंगलों में आग, मानवीय हस्तक्षेप और बदलते प्राकृतिक आवास से जोड़कर गंभीर चेतावनी मान रहे हैं।
सतना में सराफा कारोबारी के सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 37.62 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
सतना के अमकुई में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी गई।
सतना और मैहर में सात अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।
रक्षाबंधन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रीवा-भोपाल के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। सतना सहित विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सतना के नागौद क्षेत्र में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और आशा कार्यकर्ता की अनुपस्थिति की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए। दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह