प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह राष्ट्रसेवा की यात्रा आज एक गौरवपूर्ण मुकाम पर पहुंच चुकी है। यह सफर 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए गरीब कल्याण और सुशासन को समर्पित रहा है।
उज्जैन में आयोजित 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उज्जैन में 'श्री महाकाल लोक' के निर्माण के बाद से धार्मिक पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जहां पर्यटकों की संख्या बढ़कर 20 करोड़ के पार पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों और योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि..
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद 370 की समाप्ति जैसे कड़े फैसले लिए गए।
आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और पीएम आवास योजना के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान देश को सुरक्षित बाहर निकालते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है।
आज स्वामी विवेकानंद का यह सपना सच साबित हो रहा है कि 21वीं सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री मोदी का यह पूरा कार्यकाल राष्ट्र को आत्मनिर्भर और प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए समर्पित रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि वृंदावन ग्राम में उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रतियोगिता होगी। प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। किसानों के लिए सोलर सिस्टम और सिंचाई सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है।
सतना में कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों को जबलपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ, दोनों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले।
रैगांव क्षेत्र में डालमिया सीमेंट के लिए कृषि भूमि प्रक्रिया के विरोध में ढाई हजार किसान 500 से अधिक ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने उपजाऊ जमीन बचाने की मांग रखी, जनसुनवाई स्थगित।
बीना में तीसरी रेल लाइन जोड़ने के कार्य के चलते सतना से गुजरने वाली चार ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। रेवांचल, कामायनी, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर और क्षिप्रा एक्सप्रेस के रूट बदले।
जिला अस्पताल के एनआरसी में 2012-13 से पुरुष केयरटेकरों की तैनाती पर सवाल उठे हैं। महिला कर्मियों की नियुक्ति संबंधी गाइडलाइन और पुराने आदेशों के बावजूद व्यवस्था नहीं बदली, अब कार्रवाई की उम्मीद।
सतना में नवरात्रि से पहले 350 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। बारिश, महंगाई और बढ़ती मांग के बीच बंगाल व स्थानीय कारीगर दिन-रात मेहनत कर प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
नौ साल पहले ट्रकों की आवाजाही पर नजर रखने और टैक्स चोरी रोकने के मकसद से शुरू किया गया ई-वे बिल अब सब्सिडी वाले खाद की कालाबाजारी पकड़ने में सबसे बड़ा डिजिटल हथियार साबित हुआ है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीजी डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उनके भाई पर एयरगन से फायरिंग कर दी।
मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन बायपास पर चलती लग्जरी बस में टायर फटने से भीषण आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह