सतना में नीट यूजी पुनर्परीक्षा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। सात परीक्षा केंद्रों पर 2912 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जीपीएस ट्रैकिंग, वीडियोग्राफी, जैमर और दोहरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी पुन: परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले एग्जाम में पेपर लीक विवाद के बाद इस बार सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया गया है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।सतना के सात परीक्षा केन्द्रों में कुल 2912 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षा की गोपनीयता, संवेदनशीलता और उच्च महत्व को देखते हुए मजबूत सुरक्षा और लाजिस्टिकल व्यवस्था के बीच परीक्षा के सुचारू संचालन के उद्देश्य से सीईओं जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष, पुलिस अधिकारी तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की आवश्यक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस मौके पर एसडीएम सुमेश द्विवेदी, लक्ष्यराम जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर संदीप परसते, तहसीलदार राजेश सिंह, सुजीत नागेश शैलेन्द्र बिहारी शर्मा, यादवेन्द्र मणि, केन्द्राध्यक्ष प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल, डॉ. ए.के. पांडेय, गोपाल कृष्ण सेठ, राजकुमार विश्वकर्मा, रश्मि भट्नागर एवं नीलम सिंह भी उपस्थित रहे। सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नीट की परीक्षा अत्यंत संवेदनशील और उच्च महत्व की है। सभी परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ करें। परीक्षा कार्य की सुचिता और पवित्रता को बनाये रखे। परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था के सभी नार्म और परीक्षा आयोजन संबंधी दिशा निर्देशों का दृढता से पालन करें। परीक्षा के नोडल सिंटी कोआर्डिनेटर सूर्यकान्त पाठक ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल या किसी प्रकार का डिवाइस ले जाना शख्त प्रतिबंधित है।
जीपीएस से होगी ट्रैकिंग
परीक्षा संपन्न होने के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं को गहन सुरक्षा व्यवस्था के साथ नोडल केन्द्र तक पहुंचाया जाएगा। इन गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम से मैपिंग और वीडियो ग्राफी की जाएगी। यह गाड़ियां परीक्षा केंद्र से नोडल केंद्र तक बीच में कहीं रोकी नहीं जा सकेंगी। सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह ने कहा कि फोर्स का डिप्लॉयमेंट प्रात: 10 बजे तक पूरा हो जाए। इसके साथ ही सभी केंद्राध्यक्ष पानी, छाया, टॉयलेट, फर्स्ट एड सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें। परीक्षार्थियों की क्लोज कैंपस में फिक्सिंग की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रात: 11 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, इसके साथ ही सभी जांच और परीक्षण के बाद दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में निर्धारित टेबल पर बिठा दिया जाएगा। परीक्षा ठीक 2 बजे प्रारंभ होकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी। इसके पहले पूर्ण सुरक्षा के साथ दोपहर 1.30 बजे प्रश्न-पत्र परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाये जाएंगे।
स्वास्थ्यकर्मियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 में विजय सिंह फर्मासिस्ट, शासकीय कन्या महाविद्यालय सतना में श्रवण साकेत फर्मासिस्ट, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में कृष्णराज पटेल नर्सिंग आॅफिसर, पीएम एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय में मिथिलेश कुशवाहा फर्मासिस्ट, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में विकाश त्रिपाठी फर्मासिस्ट, पीएम श्री शासकीय महर्षि लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रदीप कुशवाहा फर्मासिस्ट तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-2 में जितेंद्र कुशवाहा नर्सिंग आॅफिसर की ड्यूटी लगाई गई है।
सुरक्षा के दो घेरे, हर गतिविधि पर नजर
परीक्षा के दौरान बाहरी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस और होमगार्ड संभालेंगे, जबकि केंद्र के भीतर की सुरक्षा एनटीए की अधिकृत एजेंसी के जिम्मे रहेगी। केंद्रों पर प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक हर गतिविधि कैमरों की निगरानी में होगी। नकल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल को रोकने के लिए जैमर भी सक्रिय रहेंगे।
ये वर्जित
जूते सख्त मना हैं सभी छात्रों को साधारण चप्पल या खुले सैंडल पहनने होंगे। पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, प्लास्टिक पाउच, लेखन पैड, स्केल, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस इत्यादि चीजें प्रतिबंधित होगी। वॉलेट, चश्मा, बेल्ट, कंगन, घड़ी, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, कैमरा, आभूषण और खाने-पीने वाली चीजों के साथ भी एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षार्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं। यदि अभ्यार्थी किसी विशेष धार्मिक या पारंपरिक पोशाक में आते हैं, तो आपको सुरक्षा जांच के लिए 12:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
ये बने सेंटर
रिर्पोटिंग और प्रवेश का समय
अनिवार्य दस्तावेज
ये ड्रेस कोड
नीट एग्जाम। ट्रेनों का समय बदला सतना तक बढ़ाया रूट

सीधी के खैरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सिंगरौली की अमलोरी कोल माइंस में डंपर 100 फीट गहरी खाई में गिरने से ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे ने खदानों में श्रमिक सुरक्षा और कार्यस्थल प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित परिवार पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में तिरपाल और झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। मुआवजा मिलने के बावजूद स्थायी पुनर्स्थापन और बुनियादी व्यवस्थाओं का इंतजार जारी है।
रीवा के सेमरिया स्थित पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के लिए आई किताबें और शैक्षणिक सामग्री कबाड़ में बेचने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद जवाबदेही पर सवाल उठे हैं।
रीवा में प्रवर्तन निदेशालय ने चार प्रमुख संविदाकारों के घर और कार्यालयों पर छापेमार कार्रवाई की। वित्तीय अनियमितताओं, टेंडर भुगतान और कथित घोटालों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सतना के धवारी स्थित इनक्यूबेशन सेंटर में बिना मीटर सीधे ट्रांसफॉर्मर से बिजली उपयोग का मामला सामने आया। बिजली विभाग की जांच में अवैध कनेक्शन पकड़े गए, जिससे निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े हुए।
चित्रकूट में 36.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कामदगिरी परिक्रमा मार्ग की गुणवत्ता जांच में खामियां मिलीं। कलेक्टर और प्राधिकरण अध्यक्ष ने मौके पर निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी से जवाब तलब किया।
सतना जिला अस्पताल के लेबर रूम में अजगर का बच्चा मिलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना ने अस्पताल की सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
सतना जिले में खरीफ सीजन से पहले उर्वरक उपलब्धता चिंता का विषय बन गई है। जरूरत के मुकाबले केवल एक-तिहाई खाद उपलब्ध है, जबकि डीएपी का स्टॉक बेहद सीमित होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सतना जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल गई। मैहर से रेफर गर्भवती महिला को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं मिली, जिससे उसे पैदल लेबर रूम तक जाना पड़ा। वार्ड बॉय की अनुपस्थिति भी उजागर हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह