पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
पन्ना पुलिस ने बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले लोगों की रेकी कर नकदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पदार्फाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चैहान ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों ने पन्ना सहित रीवा, सीधी और दमोह जिलों में इस तरह की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन तथा एसडीओपी एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर शहडोल जिले के ब्यौहारी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जित्तू सिंह कंजर उर्फ जीतेन्द्र 40 वर्ष, पिता जगदीश सिंह कंजर, निवासी ग्राम चुवाही, थाना मझौली, जिला सीधी, हाल निवासी कुरियान टोला, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल तथा लिदहा उर्फ अरुण सिंह कंजर 35 वर्ष, पिता मानसिंह कंजर, निवासी ग्राम चुवाही, थाना मझौली, जिला सीधी, हाल निवासी वार्ड क्रमांक-3, वनसुकली चौराहा, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को रामसिपाही पटेल ने स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की मुख्य शाखा पन्ना से 2.24 लाख रुपये निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे थे।
सेंट्रल बैंक के सामने वाहन खड़ा कर बैंक जाने के दौरान अज्ञात बदमाश डिग्गी से नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। विवेचना के दौरान आरोपियों ने पन्ना के कोतवाली एवं पवई थाना क्षेत्रों के अलावा दमोह के हटा तथा रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटनाएं करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल एमपी-53-एमएल-7360 एवं ग्लैमर मोटरसाइकिल एमपी-18-जेडजे-0684 जब्त की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित मिश्रा, मनीष कश्यप, जीतेन्द्र मिश्रा, अभिषेक यादव, निश्चल सिंह, रामगोपाल शुक्ला तथा साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।