सतना नगर निगम क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़कें पहली ही बरसात में उखड़ गईं। टिकुरिया टोला, नवदुर्गा चौक, स्टेशन रोड सहित कई क्षेत्रों में गड्ढों का अंबार, निर्माण में भारी भ्रष्टाचार और गुणवत्ता की अनदेखी उजागर।

सतना, स्टार समाचार वेब
नगर निगम क्षेत्र में सड़कों का जाल तो बिछाया गया लेकिन सड़कों के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार भी जमकर किया गया है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता की जमकर अनदेखी की गई है। इस अनदेखी का परिणाम सबके सामने है कि हाल ही में निर्मित सड़कें उखड़ गई हैं, कहीं सड़कों से डामर गायब हो गई है तो कहीं बड़े-बड़े गडढे हो गए हैं, वैसे तो पहली बरसात में सड़कों के निर्माण में बरती गई अनियमितता की पोल पूरी तरह से खोल कर रख दी है लेकिन सबसे ज्यादा गुणवत्ताविहीन कार्य का नजारा टिकुरिया टोला, आदर्श नगर, नवदुर्गा चौक, झूलेलाल मंदिर, स्टेशन रोड एवं महर्षि चौक में सामने आया है।
बताया जाता है कि टिकुरिया टोला पानी टंकी चौराहे से डिलौरा रोड, डालीबाबा रोड लगभग दो से तीन माह पहले बनी थी। डामरीकरण के काम में किस स्तर का गुणवत्ताविहीन काम हुआ है उसका नजारा पहली बरसात में ही गडढों के रूप में सामने आ गया है। कुछ इसी तरह का हाल डालीबाबा मार्ग का है, यहां करीब 6 माह पहले सीसी रोड का निर्माण किया गया था। वह रोड भी उखड़ने लगी है। लोगों का आरोप है कि संविदाकार और इंजीनियरों की मिलीभगत से निर्माण कार्य गुणवत्ताविहीन हो रहा है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कुछ यही हाल एक माह पूर्व नवदुर्गा चौक, भैंसाखाना चौक से झूलेलाल मंदिर तक बनी सड़क का है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में कम बारिश और सूखे के संकट को देखते हुए भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्र देव को प्रसन्न करने की लोक परंपरा निभाई।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करेंगे। सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए उन्होंने मंदिर चंदे के हिसाब के लिए कानूनी लड़ाई का ऐलान किया है।
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने एथेनॉल के समर्थन में भोपाल में बड़ा बयान दिया। पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने और किसानों की समस्याओं पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
सीधी में तेंदूपत्ता संग्राहकों की 47 करोड़ रुपये से अधिक मजदूरी भुगतान अटका है। एचडीएफसी और एक्सिस बैंक पर भुगतान में देरी के आरोप लगे हैं, जबकि श्रमिक आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।
रीवा में मानसून की रफ्तार थमने से बांधों का जलस्तर लगातार घट रहा है। बारिश नहीं होने से किसान बोनी और रोपाई को लेकर असमंजस में हैं, जबकि बाणसागर सहित प्रमुख जलाशयों पर संकट गहराने लगा है।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण किया, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विस्तार और नैकहाई शहीद स्मारक कार्यों का निरीक्षण किया। विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
रीवा के मनगवां में पुलिस ने ट्रक से 20 क्विंटल 30 किलो गांजा बरामद किया। मक्का की बोरियों की आड़ में तस्करी की जा रही थी। दो आरोपी गिरफ्तार, कुल जब्ती 4.61 करोड़ रुपये की।
रीवा-शहडोल मार्ग की छुहिया घाटी में दो यात्री बसों की टक्कर से कई यात्री घायल हुए। वहीं जोगिनिहाई टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर बताई गई।
राजस्थान की साइबर क्राइम टीम ने 18.93 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी मामले में मैहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में म्यूल बैंक खातों और ई-मित्र सेंटर के जरिए साइबर नेटवर्क संचालित होने का खुलासा हुआ।
स्लीमनाबाद की 11.952 किलोमीटर लंबी बरगी टनल का निर्माण पूरा हुआ। इससे सतना सहित पांच जिलों के 1,012 गांवों और 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि को नर्मदा का सिंचाई जल उपलब्ध होगा।