प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो गेम 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' (GTA-5 से GTA-6) के 12-13 साल के अंतराल का उदाहरण देते हुए भारत की आर्थिक, अंतरिक्ष, ऊर्जा और सुरक्षा क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों को सामने रखा है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए एक बेहद रचनात्मक और अनोखा तरीका अपनाया है। गुरुवार को दुनिया भर के गेमिंग प्रेमियों के बीच बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6’ (GTA-6) के लॉन्च होने के अवसर पर पीएम मोदी ने इसका उदाहरण देते हुए पिछले 12 से 13 वर्षों में भारत की विकास यात्रा को प्रस्तुत किया। उन्होंने 2013-14 में आए ‘जीटीए-5’ और अब जारी हुए ‘जीटीए-6’ के बीच के समय काल की तुलना करते हुए दिखाया कि इस दौरान भारत ने हर क्षेत्र में कितनी लंबी छलांग लगाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ‘‘जीटीए-5 और जीटीए-6 के बीच भारत ने इस तरह प्रगति की।’’ इस पोस्ट के साथ साझा किए गए ग्राफिक्स में हवाई जहाज, आधुनिक ट्रेन, अंतरिक्ष रॉकेट, सौर ऊर्जा संयंत्र, मोबाइल फोन, सड़क नेटवर्क और समुद्री जहाज जैसी बुनियादी ढांचे की तस्वीरों के माध्यम से देश की बदलती तस्वीर को दर्शाया गया।
अर्थव्यवस्था और सामाजिक बदलावों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि एक दशक पहले भारत की गिनती दुनिया की ‘कमजोर पांच’ (Fragile Five) अर्थव्यवस्थाओं में होती थी, लेकिन आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन चुका है।
गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट: इस अवधि के दौरान देश में गरीबी का स्तर 27 प्रतिशत से घटकर मात्र 2.6 प्रतिशत रह गया है।
स्वच्छता में शत-प्रतिशत लक्ष्य: स्वच्छ भारत अभियान और विशेष रूप से महिलाओं के लिए शौचालयों के निर्माण के चलते देश में स्वच्छता का दायरा 39 प्रतिशत से बढ़कर 100 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बुनियादी ढांचे, तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी बदलावों को आंकड़ों के साथ रेखांकित किया:
सौर ऊर्जा: भारत की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता जो पहले केवल 2.82 गीगावाट थी, वह अब कई गुना बढ़कर 175 गीगावाट हो गई है।
अंतरिक्ष स्टार्टअप: स्पेस सेक्टर को निजी क्षेत्र के लिए खोलने के बाद देश में अब 440 अंतरिक्ष स्टार्टअप काम कर रहे हैं, जबकि पहले इस क्षेत्र में एक भी स्टार्टअप मौजूद नहीं था।
रेलवे विद्युतीकरण: भारतीय रेलवे की लाइनों का विद्युतीकरण 20 प्रतिशत से बढ़कर 99.6 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है।
सस्ता इंटरनेट डेटा: डिजिटल कनेक्टिविटी के मोर्चे पर एक जीबी 3जी डेटा के लिए पहले जहां 308 रुपये खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब डेटा की कीमत घटकर औसतन 7.51 रुपये प्रति जीबी रह गई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा उत्पादन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो भारत कभी रक्षा उपकरणों का सबसे बड़ा आयातक माना जाता था, वह आज आत्मनिर्भर बनकर 80 से अधिक देशों को हथियार और रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। इसके साथ ही आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ी सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पहले देश के 182 जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे, लेकिन सरकार की नीतियों और सुरक्षाबलों के प्रयासों से अब एक भी जिला नक्सल प्रभावित नहीं बचा है।
गौरतलब है कि वीडियो गेम बनाने वाली दिग्गज कंपनी रॉकस्टार गेम्स ने गुरुवार को अपना बहुचर्चित गेम ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो-6’ (GTA-6) बाजार में उतारा है। इसके लॉन्च के साथ ही दुनिया भर के गेमिंग प्रशंसकों का 13 साल लंबा इंतजार समाप्त हो गया है। ‘प्लेस्टेशन-5’ और ‘एक्सबॉक्स सीरीज एक्स/एस’ कंसोल पर उपलब्ध यह गेम साल की सबसे बड़ी रिलीज होने के साथ-साथ गेमिंग उद्योग के इतिहास के सबसे प्रतीक्षित खेलों में शुमार है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुंबई के भेंडी बाजार स्थित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी विवादित संपत्ति पर बीएमसी की तोड़फोड़ पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 25 नवंबर तक रोक लगा दी है। जानें पूरा मामला और अदालत में क्या हुआ।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की किताब में सावरकर पर की गई कथित टिप्पणियों को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस और 2004 के आंदोलन से जुड़ा पूरा विवाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो गेम 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' (GTA-5 से GTA-6) के 12-13 साल के अंतराल का उदाहरण देते हुए भारत की आर्थिक, अंतरिक्ष, ऊर्जा और सुरक्षा क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों को सामने रखा है।
केरलम के अलप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए एहतियातन बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के प्रभावित इलाकों में 18,600 से अधिक पक्षियों को मारा गया और 28,040 अंडों के साथ-साथ करीब 100 किलो पोल्ट्री फीड भी नष्ट किया गया।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विशाखापट्टनम के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सठियांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 253 पर निजी बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
बिहार के बेतिया में जदयू नेता राजेश कुशवाहा (राजू कुशवाहा) के गोल्ड शोरूम में दिन दहाड़े 8 बदमाशों ने 30 से 40 करोड़ की लूट को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की साढ़े तीन घंटे लंबी बैठक हुई। इस दौरान 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप, गरीबी उन्मूलन और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन समीक्षा की गई।
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging a Journey of Love' पर महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है। किताब में वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद गहरा गया है।
बदलते भारत की सबसे खूबसूरत तस्वीर अब देश के गांवों से निकलकर सामने आ रही है, जहां नारी शक्ति आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। रोजगार आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि आर्थिक भागीदारी में ग्रामीण महिलाएं शहरों से कहीं आगे निकल चुकी हैं।