एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की किताब में सावरकर पर की गई कथित टिप्पणियों को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस और 2004 के आंदोलन से जुड़ा पूरा विवाद।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के सम्मान का मुद्दा गरमा गया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि देश में सावरकर का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी के प्रवक्ता आनंद परांजपे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला बोलते हुए उनसे सवाल किया कि क्या वे कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा में सावरकर के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा करेंगे। परांजपे ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री पद के लालच में शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों और हिंदुत्व की विचारधारा को त्याग दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आनंद परांजपे ने मीडिया के सामने एक तस्वीर पेश की, जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे सांसद संजय राउत की मौजूदगी में उद्धव ठाकरे को सोनिया गांधी की किताब भेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर का हवाला देते हुए परांजपे ने उद्धव ठाकरे से पूछा कि क्या वे इस किताब की सार्वजनिक रूप से निंदा करने का साहस दिखाएंगे? इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र दौरे के दौरान सावरकर पर की गई पूर्व टिप्पणियों पर भी उद्धव गुट से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। परांजपे ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उद्धव ठाकरे में बालासाहेब के संस्कार बाकी हैं, तो क्या वे दिल्ली जाकर सोनिया और राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे या उनके पुतलों पर जूते मारेंगे?
इससे पहले बुधवार को एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के पन्ने फाड़कर अपना विरोध दर्ज कराया था। शिंदे गुट का दावा है कि इस पुस्तक के पृष्ठ संख्या 201 और 403 पर वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेता शाइना एनसी उस समय असहज स्थिति में फंस गईं, जब उन्होंने गलती से एक ऐसा कागज फाड़ दिया जिस पर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर छपी थी। इस घटना पर सफाई देते हुए आनंद परांजपे ने कहा कि शाइना एनसी ने अपनी इस मानवीय भूल के लिए पहले ही माफी मांग ली है, इसलिए अब इस विषय पर किसी भी तरह की आगे की टिप्पणी की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर शिवसैनिक बालासाहेब ठाकरे को देवता की तरह पूजता है और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही उनकी असली विचारधारा को आगे बढ़ा रही है।
आनंद परांजपे ने उद्धव ठाकरे को 27 अगस्त 2004 की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाते हुए उन पर तंज कसा। उन्होंने बताया कि जब तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पोर्ट ब्लेयर की सेलुलर जेल से सावरकर की पट्टिका हटाने का आदेश दिया था, तब मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना ने जोरदार 'जोड़े मारो' आंदोलन किया था। परांजपे के अनुसार, उस समय बालासाहेब ठाकरे स्वयं 'मातोश्री' से अपनी सफेद चप्पल लेकर आए थे और सबसे पहले मणिशंकर अय्यर के पुतले पर मारी थी, जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने भी अपने पिता का अनुसरण करते हुए पुतले पर चप्पल मारी थी। परांजपे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सत्ता के मोह में उद्धव साहब उस घटना को पूरी तरह भूल गए हैं। अंत में उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत को भी चुनौती दी कि यदि उनमें नैतिक साहस है, तो वे सावरकर के अपमान के मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करें।
मुंबई के भेंडी बाजार स्थित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी विवादित संपत्ति पर बीएमसी की तोड़फोड़ पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने 25 नवंबर तक रोक लगा दी है। जानें पूरा मामला और अदालत में क्या हुआ।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की किताब में सावरकर पर की गई कथित टिप्पणियों को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस और 2004 के आंदोलन से जुड़ा पूरा विवाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो गेम 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' (GTA-5 से GTA-6) के 12-13 साल के अंतराल का उदाहरण देते हुए भारत की आर्थिक, अंतरिक्ष, ऊर्जा और सुरक्षा क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों को सामने रखा है।
केरलम के अलप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए एहतियातन बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के प्रभावित इलाकों में 18,600 से अधिक पक्षियों को मारा गया और 28,040 अंडों के साथ-साथ करीब 100 किलो पोल्ट्री फीड भी नष्ट किया गया।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विशाखापट्टनम के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सठियांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 253 पर निजी बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
बिहार के बेतिया में जदयू नेता राजेश कुशवाहा (राजू कुशवाहा) के गोल्ड शोरूम में दिन दहाड़े 8 बदमाशों ने 30 से 40 करोड़ की लूट को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की साढ़े तीन घंटे लंबी बैठक हुई। इस दौरान 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप, गरीबी उन्मूलन और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन समीक्षा की गई।
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging a Journey of Love' पर महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है। किताब में वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद गहरा गया है।
बदलते भारत की सबसे खूबसूरत तस्वीर अब देश के गांवों से निकलकर सामने आ रही है, जहां नारी शक्ति आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। रोजगार आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि आर्थिक भागीदारी में ग्रामीण महिलाएं शहरों से कहीं आगे निकल चुकी हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह