निजी स्कूलों की मान्यता के नियम हुए सख्त, निरीक्षण समिति करेगी निगरानी, कमियों पर दो लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द करने का प्रावधान

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने निजी हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों की मान्यता के नियमों में संशोधन कर सख्त गाइडलाइन जारी की है। निजी स्कूलों की निगरानी के लिए राज्य मान्यता समिति का गठन किया गया है। इसमें स्कूल शिक्षा मंत्री को अध्यक्ष तथा सचिव, आयुक्त और संयुक्त संचालक को सदस्य बनाया गया है। समिति स्कूलों का निरीक्षण करेगी। नियमों में कमी मिलने पर स्कूल पर दो लाख रुपये तक का अर्थदंड लगाया जा सकेगा। इसके बाद भी निर्धारित अर्हता पूरी नहीं करने पर मान्यता निरस्त करने के साथ स्कूल को ब्लैक लिस्ट किया जा सकेगा।
लैब, लाइब्रेरी और प्रशिक्षित शिक्षक अनिवार्य
संशोधित नियमों के तहत निजी स्कूलों में आवश्यक अधोसंरचना, प्रशिक्षित शिक्षक, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से जुड़ी सुविधाएं, प्रयोगशाला और लाइब्रेरी उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। फर्जी दस्तावेज अथवा गलत जानकारी देकर मान्यता लेने वाले स्कूलों पर जुमार्ने के साथ मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है।
मान्यता के लिए जमीन की अनिवार्यता खत्म
नई गाइडलाइन में स्कूलों की मान्यता के लिए जमीन की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। पहले शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम 75 डेसीमल और ग्रामीण क्षेत्रों में एक एकड़ जमीन की आवश्यकता थी। अब स्कूल के पास पर्याप्त बुनियादी ढांचा और सुरक्षा व्यवस्था होने पर उसे दो पालियों में संचालन की अनुमति दी जा सकेगी। स्कूल से आधा किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध खेल मैदान को भी मान्य माना जाएगा। कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए कंपोजिट साइंस लैब अनिवार्य होगी। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की अलग-अलग प्रयोगशालाएं होना जरूरी किया गया है।
पूरे साल कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
स्कूलों की मान्यता के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पूरे वर्ष आवेदन किए जा सकेंगे। हालांकि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 30 सितंबर तक प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा। नई मान्यता के बिना किसी विद्यालय को नई शाखा संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। भौतिक सत्यापन और अपील के निपटारे सहित पूरी प्रक्रिया 28 फरवरी 2027 तक पूरी करना अनिवार्य होगा।
आवेदन खारिज होने पर अपील का अधिकार
मान्यता आवेदन निरस्त होने पर स्कूल संचालक 30 दिन के भीतर आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय के समक्ष अपील कर सकेंगे। आयुक्त के आदेश के विरुद्ध भी 30 दिन के भीतर राज्य मान्यता समिति के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के समक्ष अपील की जा सकेगी। इसके लिए 5 हजार रुपये अपील शुल्क निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को मैहर प्रवास पर रहेंगे। मां शारदा दर्शन के बाद राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।
कोटर में तीन साल से 30 बिस्तरों का अस्पताल अधूरा पड़ा है। पुराने पीएचसी में रखे लाखों के उपकरण बारिश के पानी में डूब गए, जबकि नई स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने का इंतजार जारी है।
सतना-मैहर में स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ का टीडीएस जमा नहीं होने से कर्मचारी परेशान हैं। कलेक्टर ने एक सप्ताह में समाधान के निर्देश दिए, विभाग ने 50 कर्मियों की समस्या बताई।
निजी स्कूलों की मान्यता के नियम हुए सख्त, निरीक्षण समिति करेगी निगरानी, कमियों पर दो लाख तक जुर्माना और मान्यता रद्द करने का प्रावधान
भोपाल नगर निगम परिषद की ISBT मीटिंग हॉल में हुई बैठक में टैक्स बढ़ाने और मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष और पार्षदों ने शहर की समस्याओं पर उठाए सवाल।
भोपाल के कमला नगर स्थित सीएसडी कैंप डिपो में एसएसबी जवान संदीप खरमटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। मराठी में मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी
मध्य प्रदेश में नर्सिंग छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी। B.Sc. Nursing और GNM के छात्र-छात्राएं परीक्षा, डिग्री और रजिस्ट्रेशन में देरी के खिलाफ सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे।
जबलपुर हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठता और पदोन्नति विवाद को लेकर सख्त कदम उठाया है। हाईकोर्ट ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर-इन-चीफ को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले व्यापारियों ने कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के विरोध में आईएसबीटी स्थित निगम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। जानिए पूरी खबर।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने SAGA ग्रुप से जुड़े पोंजी घोटाले में मुंबई और भोपाल में छापेमारी की है। PMLA के तहत कार्रवाई करते हुए 37 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त और फ्रीज की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह