मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई। पनामा पेपर्स मामले में कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि केस पर 23 जून को अगली सुनवाई।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दायर एक महत्वपूर्ण याचिका पर सुनवाई हुई। यह मामला केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे से संबंधित है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान भोपाल स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत की ऑर्डर शीट तलब की है।
वर्ष 2018 में झाबुआ में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक मामले का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था। राहुल गांधी ने अपने बयान में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर हुई कार्रवाई का उदाहरण देते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इस बयान के बाद कार्तिकेय सिंह चौहान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और दावा किया कि राहुल गांधी के इस बयान से उनकी छवि धूमिल हुई है। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया था, जिसे राहुल गांधी ने अब हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
गौर करने वाली बात यह है कि बयान देने के अगले ही दिन राहुल गांधी ने अपनी सफाई में कहा था कि वह गलती से कार्तिकेय का नाम ले गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह असल में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे का नाम लेना चाहते थे।
बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान, राहुल गांधी के वकीलों ने अदालत से रिकॉर्ड पेश करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। हाईकोर्ट ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 जून की तारीख तय की है। अब सभी की निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं कि अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।