रेलवे ने बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान और महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश सहित कई उल्लंघनों पर जुर्माना बढ़ा दिया है। वहीं पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून से सतना और मैहर होकर नियमित चलेगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखने के लिए रेलवे ने नियमों के उल्लंघनों पर दंड और पेनाल्टी की राशि बढ़ा दी है। रेल अधिनियम, 1989 की विभिन्न धाराओं में संशोधित प्रावधान अब लागू कर दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड ने जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अधिनियम, 2026 के अंतर्गत कई उल्लंघनों पर लगने वाली पेनाल्टी और अतिरिक्त शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। बिना टिकट यात्रा, दूसरे के टिकट पर सफर, महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश, अवैध फेरी व वेंडरिंग, धूम्रपान और प्रतिबंधित सामान ले जाने जैसे मामलों में पहले की तुलना में अधिक दंड वसूला जाएगा। बताया जाता है कि 13 साल बाद रेलवे ने जुर्माना राशियों में बदलाव किया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि लंबे समय से अपरिवर्तित दंड राशि को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित किया गया है। रेलवे का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और रेलवे परिसरों में बढ़ रही अनुशासनहीनता पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
फोकटियों पर दोगुना जुर्माना
रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिना टिकट यात्रा करने या यात्रा का प्रयास करने पर अब न्यूनतम अतिरिक्त शुल्क 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह दूसरे व्यक्ति के नाम से बुक टिकट पर यात्रा करते पाए जाने पर टिकट जब्त करने के साथ पूरा किराया और 500 रुपये अतिरिक्त पेनाल्टी वसूली जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षित कोच या सीट पर अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर 2,500 रुपये की पेनाल्टी निर्धारित की गई है। वहीं रेलवे परिसर में अवैध फेरी लगाने या भीख मांगने पर 2 हजार रुपए तथा धूम्रपान करते पाए जाने पर 2 हजार रुपए तक का दंड लगाया जाएगा।
इन धाराओं में बढ़ी जुर्माना राशि
पुणे-दानापुर नई अमृत भारत ट्रेन
यात्रियों के बेहतर और किफायती रेल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रेलवे ने पुणे-दानापुर नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर ग्रीन सिग्नल दे दिया है। इस नई ट्रेन का नियमित रूप से संचालन 27 जून से शुरू होगा, जबकि इसके लिए आरक्षण प्रक्रिया आज से प्रारंभ कर दी जाएगी। ट्रेन कुल 18 कोचों के साथ पटरी पर उतरेगी, जिसमें आठ स्लीपर, सात सामान्य श्रेणी, दो एसएलआरडी और एक पैंट्री कार शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 27 जून से हफ्ते के प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3.25 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन मैहर सुबह 11.38 एवं सतना दोपहर 12.20 पर आएगी और दानापुर रात 1.30 पर पहुंचेगी। वहीं 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 29 जून को हफ्ते के प्रत्येक रविवार को दानापुर से दोपहर 3.30 पर चलेगी जो सतना दोपहर 1.10 एवं मैहर 1.40 पर आएगी और पुणे अगले दिन सुबह 11 बजे पहुंचेगी।
इन स्टेशनों में होगा ठहराव & अप-डाउन की यह ट्रेन अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपररिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर भी दोनों दिशाओं में रुकेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।