रेलवे टिकट जांच व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। टीटीई को बॉडी वॉर्न कैमरा लगी जैकेट दी जाएगी। रिकॉर्डिंग से विवादों, शिकायतों और व्यवहार की निगरानी में पारदर्शिता बढ़ेगी और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई और यात्रियों के बीच होने वाले विवाद अब सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रहेंगे। रेलवे टिकट जांच व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। टीटीई (चल टिकट निरीक्षक) के शरीर पर बॉडी वॉर्न कैमरा लगाया जाएगा, जो टिकट चेकिंग के दौरान होने वाली गतिविधियों के साथ बातचीत को भी रिकॉर्ड करेगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले जीआरपी एवं आरपीएफ ने अपने जवानों की ड्युटी में बॉडी बर्न कैमरे का उपयोग कर नई व्यवस्था लागू की थी। बताया जाता है कि नमस्ते अभियान के तहत चयनित टीटीई दस्ते में शामिल टीटीई को एक विशेष जैकेट दी जाएगी, जिसमें कैमरा पहले से लगा होगा। पमरे जोन द्वारा एक से दो माह में यह व्यवस्था प्रायोगिक रूप से बीना-इटारसी रूट पर शुरू होगी, इसके बाद सतना-कटनी एवं जबलपुर रूट पर व्यवस्था लागू की जा सकेगी।
बहस हुई तो कैमरे में कैद होगा पूरा घटनाक्रम
टिकट नहीं होने, जुमार्ना वसूलने या अन्य कारणों से यात्रियों और टीटीई के बीच कई बार बहस हो जाती है। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रखते हैं। ऐसे में बॉडी कैमरे की रिकॉर्डिंग पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने लाने में अहम भूमिका निभाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बॉडी वॉर्न कैमरा लगाने का उद्देश्य टिकट चेकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देना है। चरणबद्ध तरीके से टीटीई को बॉडी कैमरे उपलब्ध कराने की तैयारी है। माना जा रहा है कि कैमरे की निगरानी में होने वाली टिकट चेकिंग से यात्रियों और टीटीई दोनों के व्यवहार में जवाबदेही बढ़ेगी।
टीटीई के व्यवहार पर भी रहेगी नजर
रेलवे की इस व्यवस्था से टीटीई भी टिकट जांच के दौरान निर्धारित प्रक्रिया और यात्रियों के साथ व्यवहार को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे। वहीं यात्रियों को भी पता रहेगा कि टिकट चेकिंग के दौरान होने वाली बातचीत और गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकती हैं। इससे अनावश्यक विवाद और आरोप-प्रत्यारोप पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
शिकायतों की जांच होगी आसान
किसी यात्री की ओर से टीटीई के खिलाफ या टीटीई की ओर से यात्री के खिलाफ शिकायत आने पर रेलवे अधिकारियों के पास घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग उपलब्ध रहेगी। इससे शिकायत की जांच में वास्तविक स्थिति समझने और निष्पक्ष निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
ये होगी बॉडी वार्न कैमरे की खासियत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।
रीवा के सोहागी क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ ने तबाही मचाई। मझिगवां के ककरहा टोला में करीब 40 कच्चे मकान ढह गए। ग्रामीणों ने नुकसान, राहत की कमी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का आरोप लगाया।
रीवा के शान-ए-विंध्य सम्मान समारोह में डॉली चायवाला, सुनील पाल और अभय शर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतिभाओं का सम्मान हुआ, संगीत ने समां बांधा और बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।
रीवा में जनवरी से जुलाई के बीच 250 से अधिक साइबर ठगी के मामले पुलिस तक पहुंचे। जालसाजों ने करीब एक करोड़ रुपए ठगे। वर्क फ्रॉम होम, फर्जी क्रेडिट मैसेज और एपीके फाइल प्रमुख माध्यम बने।
सीधी के शिकारगंज-भंवरसेन मार्ग पर लगातार बारिश से सड़क किनारे मिट्टी का कटाव बढ़ गया है। कई जगह आधार कमजोर हो चुका है। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हादसे की आशंका बढ़ी, सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं।
पन्ना के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में औषधीय महत्व वाला केवकंद पौधा मिला है। विशेषज्ञ ने इसकी पहचान की। प्राकृतिक जंगलों में इसकी मौजूदगी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और वनौषधीय संपदा को दर्शाती है।
सतना में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो युवकों से 39 और सप्लायर से 22 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुई।
जसो थाना पुलिस ने अर्जुनखोह जंगल में युवक की हत्या का तीन महीने बाद खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदनामी और कथित अवैध संबंधों के विवाद में हत्या सामने आई।
चित्रकूट में बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने लगा है। बाबूपुर में जलभराव की समस्या दूर की गई। प्रशासन ने पुल-रपटों से दूरी, जलभराव में सेल्फी रोकने और सुरक्षित रहने की अपील की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह