रीवा के पड़रा क्षेत्र में एग्रीकल्चर कॉलेज के हॉस्टल छात्रों पर राहगीरों से मारपीट, अवैध वसूली और वाहनों में तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
पड़रा मोहल्ले में संचालित एग्रीकल्चर कॉलेज के बेलगाम छात्रों ने शनिवार की देर रात बीच सड़क जमकर नंगा नाच किया। शराब के नशे में धुत्त होकर आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने ना सिर्फ यहां से गुजरने वाले वाहनों में तोड़फोड़ की, बल्कि कई लोगों को पीटा भी। करीब आधे घंटे तक उनका तांडव चलता रहा, इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित रहा। हालांकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के पहले ही उत्पात मचा रहे छात्र वहां से भाग निकले। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी छात्रों की तलाश शुरू कर दिया है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात एजी कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक छात्र यहां से गुजरने वाले वाहनों को रोक रहे थे। इस दौरान जो वाहन नहीं रुक रहे थे, उनपर पत्थर बरसा रहे थे। तभी वहां से राजेन्द्र वैश्य नाम का शख्स हाइवा लेकर गुजरा, जिसे अराजक छात्रों ने रोक लिया। चालक से शराब पीने के लिये रुपयों की मांग किया, जब चालक ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट करते हुये वाहन में लाठी डंडा बरसाना शुरू कर दिया। किसी तरह से चालक वहां से जान बचा कर निकल गया। इसके बाद छात्रों की अराजकता चरम पर पहुंच गई और वहां से गुजरने वाले आधा दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
सभी छात्र हॉस्टल के रहने वाले
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हंगामा करने वाले सभी छात्र एजी कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ अड़ीबाजी, अवैध वसूली और वाहनों को रोक कर तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी छात्रों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी किया जायेगा। साथ ही रेस्टीगेशन की कार्रवाई के लिये कॉलेज प्रबंधन को पुलिस की ओर से पत्र भी खिलने की तैयारी है।
शनिवार की रात पड़रा में राहगीरों के साथ मारपीट व वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। एजी कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले अराजक छात्रों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सभी को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी। सभी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
- विजय सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार भोजशाला में 'सरस्वती लोक' और 'राजा भोज शोध संस्थान' बनाने की घोषणा की है। साथ ही आंदोलन के 3 शहीदों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने का एलान किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में एमपी हाईकोर्ट ने आरोपी सास व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। वहीं अब इस केस की जांच दिल्ली से आई CBI टीम करेगी। जानिए पूरा अपडेट।
मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थिति ऐतिहासिक भोजशाला आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:30 बजे मंदिर पहुंचे और मां वाग्देवी (सरस्वती) के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पद पर रहते हुए भोजशाला पहुंचने वाले डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 26 मई को 12 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश भाजपा 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के नाम से अभियान शुरू करने जा रही है।
नईगढ़ी के पोषण पुनर्वास केंद्र में गंभीर कुपोषण और सांस की समस्या से जूझ रही तीन माह की बच्ची अलीजा का सफल उपचार किया गया। विशेष देखभाल और पोषण से उसकी सेहत में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
रीवा के पड़रा क्षेत्र में एग्रीकल्चर कॉलेज के हॉस्टल छात्रों पर राहगीरों से मारपीट, अवैध वसूली और वाहनों में तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की है।
रीवा पुलिस ने महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में वीआरडीएल लैब और आईसीटीसी सेंटर में शीतलन व्यवस्था के अभाव से सेम्पल प्रभावित होने के आरोप हैं। इससे जांच की गुणवत्ता और मरीजों की रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।
सीधी के कसिहवा गांव में आग की घटना में तीन बच्चों की मौत के बाद शासन, प्रशासन और समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए। आर्थिक सहायता, पुनर्वास और बच्ची के भविष्य की सुरक्षा के लिए कई निर्णय लिए गए।
अनूपपुर के बिजुरी में युवती की मौत और नाबालिग साथी की आत्महत्या के बाद पुलिस जांच पर सवाल उठे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आईजी ने चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह