रीवा में बढ़ते वायु प्रदूषण और विकास कार्यों के कारण सांस के मरीज तेजी से बढ़े। 13 महीनों में 1689 मरीज 108 एम्बुलेंस से ऑक्सीजन सहारे अस्पताल पहुंचे, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर सामने आया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
वायु प्रदूषण का साया रीवा पर भी मंडराने लगा है। पॉल्यूशन बढ़ने से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सांस लेना तक मुश्किल होने लगा है। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 108 एम्बुलेंस की मदद से 13 महीनों में 1689 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इन मरीजों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एम्बुलेंस में आक्सीजन की मदद से इनकी जान बचाई गई। वहीं इस मामले में स्मार्ट सिटी बन रहा सागर सबसे ऊपर है।
आपको बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में डेव्हलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। सड़क से लेकर बड़े बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक डेव्हलपमेंट की बयार बह रही है। इस बयार में हरियाली पर जमकर कुल्हाड़ियां चली। पेड़ काटे गए लेकिन इनकी पूर्ति नहीं हो पाई। अब गांव में ही हरियाली तेजी से घट रही है। इसके अलावा समर्थन मूल्य के चक्कर में किसान खेत और फसलों में जहर का छिड़काव करने लगे हैं। डेव्हलपमेंट और खेतों में जहरीले रसायन का छिड़काव सिर्फ लोगों को अंदर से ही नहीं तोड़ रहा, सांसों में भी यह प्रदूषण घोल रहा है। यही वजह है कि जहां बड़े बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। विकास की हवा बह रही हैं। वहीं के लोग सांस की बीमारियों से ज्यादा जूझ रहे हैं। रीवा भी ऐसे जिलों में एक है। पिछले एक साल के आंकड़ों पर यदि नजर डाले तो प्रदेश में रीवा 5 वां ऐसा जिला हैं, जहां सबसे अधिक श्वसन संबंधी मरीजों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया। जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक कुल 1689 मरीजों को सांस लेने की तकलीफ हुई, जिन्हांने एम्बुलेंस की मदद ली। वहीं इस मामले में सागर जिला सबसे ऊपर है। यहां इसी समयावधि में 3015 मरीज अस्पताल पहुंचाए गए।
नशे का सेवन भी चरम पर पहुंच गया है
रीवा नशा के मामले में सबसे ज्यादा बदनाम रहा है। रीवा को कोरेक्स सिटी के नाम से भी लोग जानने लगे हैं। यहां नशा के नाम पर गांजा से लकर नशी कफ सिरप सबसे अधिक बिकती है। यह अवैध नशा भी लोगों की सांस का दुष्मन बन गया है। अधिक नशा करने वाले भी ब्रीदिंग समस्या से जूझ रहे हैं। सांस के रोगियां की संख्या रीवा में तेजी से बढ़ रही है। लोग प्रदूषण के कारण अस्थमा, फेफड़ों में इन्फेक्शन, टीबी जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इस प्रदूषण के असर की पोल इन आंकड़ों ने खोली है।
जनवरी 25 से जनवरी 26 तक की स्थिति
जिला मरीजों की संख्या


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के करीब 50 इलाकों में शनिवार को 3.30 से 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण ऐशबाग, बरखेड़ी, रेतघाट और बंगाली कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित होगी। देखें पूरा शेड्यूल।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल में सैकड़ों अग्निशामक यंत्रों की मियाद खत्म होने के बावजूद नए स्टीकर लगाए जाने के आरोप लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बेटियों की पूजा और नारियों के सम्मान से देश प्रगति करता है। महिला आरक्षण और सशक्तीकरण को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया।
सीधी के अभय गुप्ता ने आर्थिक तंगी और जर्जर खपरैल मकान में रहकर कक्षा 10वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। दिहाड़ी मजदूर पिता के बेटे की सफलता प्रेरणा बनी।
पन्ना जिले में जेके सीमेंट पर सरकारी और निजी जमीन पर अवैध उत्खनन के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई मांगी, लेकिन शिकायतकर्ता को नोटिस मिलने से प्रशासन पर सवाल उठे हैं।
मैहर पुलिस ने लग्जरी कार से 450 पाव अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को पकड़ा। दूसरी कार्रवाई में बाइक से 300 पाव शराब मिली, नदी से 825 किलो महुआ लाहन नष्ट किया।
सतना नगर निगम क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी से नाम कटवाने के लिए 155 आवेदन पहुंचे। कर्मचारियों ने बीमारी, पारिवारिक जिम्मेदारी, कैंसर, एलर्जी और अन्य निजी कारण बताकर राहत मांगी है।
सतना जिले में ई-विकास सिस्टम के बावजूद 24.66 टन खाद ऑफलाइन बेची गई। कृषि विभाग ने सहकारी समितियों को नोटिस जारी किया और निजी विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सतना नगर निगम ने संबल योजना में अपात्र होकर लाभ लेने वाले तीन हितग्राहियों पर एफआईआर की तैयारी की है। मृतकों के बाद पंजीयन और उम्र छुपाकर सहायता राशि लेने का मामला सामने आया।
सतना जिला अस्पताल में हीमोफीलिया मरीजों के लिए हब सेंटर संचालित है। सात जिलों के 72 मरीजों को मुफ्त इंजेक्शन, डे केयर सेंटर और विशेषज्ञ निगरानी की सुविधा मिल रही है।