रीवा की छुहिया घाटी में तीन दिन से जंगल में आग धधक रही है। पांच किमी क्षेत्र जल चुका, वन विभाग के प्रयास नाकाम, आग अब सीधी जिले की ओर बढ़ती जा रही।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
छुहिया घाटी का जंगल धधक रहा है। भीषण आग लगी है। तीन दिन से आग लगी है। इस पर वन विभाग काबू नहीं कर पाया है। अब वन विभाग ने भी हाथ पीछे खींच लिए हैं। सीधी की तरफ आग बढ़ रही है। सीधी से भी वन विभाग की टीम को बुलाया गया है। करीब 5 किमी का जंगल जलकर राख हो चुका है। तेजी से आग जंगल में आगे बढ़ रही है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही लेकिन सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए।
आपको बता दें कि रीवा रेंज अंतर्गत छुहिया घाटी का जंगल काफी घना है। यहां झाड़ियां अधिक है। बांस भी लगे हैं। मंगलवार को छुहिया घाटी में अचानक से जंगल में आग भड़क उठी थी। समय पर वन विभाग इस आग पर काबू नहीं कर पाया। अब हालात यह है कि चाह कर भी वन विभाग का अमला आग को बुझा नहीं पा रहा है। यह आग जंगल में चारों तरफ तेजी से फैल रही है। दिन में नगर परिषद गोविंदगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को बुझाने के लिए भेजी गर्इं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दो दिनों से वन विभाग की टीम आग को बुझाने में लगी है लेकिन आग फैलती ही जा रही है। अब वन विभाग के भी सारे हथकंडे फेल हो गए हैं। वन विभाग की पहुंच से आग बाहर चली गई है।
चार बीट में 1 दर्जन जगहों पर लगी है आग
रीवा रेंज के चार बीट में आग लगी हुई है। इसमें गोविंदगढ़, बांसा, कुसमानी और मड़वा का जंगल शामिल है। यह जंगल काफी घने हैं। मड़वा में हाथियों ने भी डेरा जमाया हुआ था। अब यह जंगल जलकर राख हो चुका है। आग आगे बढ़ती जा रही है। इसने अपना रास्ता सीधी की तरफ बना लिया है। गोविंदगढ़ के छुहिया घाटी का जंगल सीधी वन क्षेत्र से सटा हुआ है। अब ऐसे में यह आग सीधी के जंगल को भी प्रभावित कर सकता है।
ट्रेनिंग सेंटर से बुलाए गए वनरक्षक
आग पर काबू पाने के लिए पूरा अमला झोंक दिया गया है। रेंजर से लेकर बीटगार्ड, वनरक्षकों को तैनात किया गया है। इसके बाद भी जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो गोविंदगढ़ ट्रेनिंग स्कूल से नव वन आरक्षकों को भी बुलाया गया। उनकी भी मदद ली गई। ट्रेनिंग स्कूल के वनरक्षकों से भी आग बुझाने में मदद ली जा रही है। इसके अलावा सीधी वन मंडल से भी स्टाफ मांगा गया है। उनसे भी सीधी की तरफ से आग बुझाने के प्रयास करने के लिए कहा गया है।
रात में कंट्रोल कर रहे, दिन में भड़क रही
जंगल की आग को कंट्रोल करने में वनकर्मी रात में मोर्चा सम्हाल रहे। रात में तापमान कम रहता है। इसके कारण रात में ही जंगल की आग पर कंट्रोल किया जा सकता है। जंगल की आग झाड़ियां और पत्तियों से आगे बढ़ रही है। यही वजह है कि जंगल को काट कर ही इस पर कंट्रोल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग के सूत्रों की मानें तो यदि रात में आग पर कंट्रोल नहीं हुआ तो दिन में सम्हालना मुश्किल है। दिन में तापमान अधिक होता है। गर्म हवाएं चलती है। जिसके कारण आग तेजी से जंगल में फैलती है।
जंगल और वन्यजीवों को पहुंच रहा नुकसान
गोविंदगढ़ का जंगल काफी घना है। यहां काफी पेड़ पौधे लगे हैं। औषधीय पौधे भी मौजूद हैं। वन्यजीवों की भी यहां मौजूदगी बनी रहती है। आग के कारण सब कुछ जलकर नष्ट हो गया है। आग के फैलने के पीछे वन विभाग की लापरवाही मानी जा रही है। वन क्षेत्रों में आग लगने का समय पर पता नहीं चल पाया। इसके कारण ही आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वन क्षेत्र को इस आग से भारी नुकसान पहुंचा है।
हाथियों के मूव्हमेंट पर ही नजर रखने में लगा रहा अमला
गोविंदगढ़ के जंगल में हाथियों का मूव्हमेंट बना हुआ है। यही वजह है कि पूरा अमला हाथियों की निगरानी में ही लगा रहा। किसी ने जंगल की आग की तरफ ध्यान ही नहीं दिया। अब आग बेकाबू हो चुकी है। अब यह वन अमले की पहुंच से दूर हो चुकी है। तेजी से आग बढ़ रही है। यह आग यदि जल्द ही काबू में नहीं आई तो पूरा जंगल की साफ कर देगी। यह आग आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकती है। इस मामले में डीएफओ से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।