रीवा में डीईओ पर गंभीर अनियमितताओं के बावजूद निलंबन टल गया। कलेक्टर के प्रस्ताव पर कमिश्नर ने कार्रवाई बदलते हुए अतिरिक्त आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए, जिससे मामले पर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिला शिक्षा अधिकारी एक के बाद एक गड़बड़ी में फंसते गए। हर बार निलंबन की तलवार लटकी लेकिन कमिश्नर अभयदान देते गए। पहले अनुरक्षण मद घोटाले में फंसे तो कमिश्नर ने विभागीय जांच बैठा दी, लेकिन निलंबित नहीं किया। इसके बाद तत्कालीन रीवा कलेक्टर ने तीन बिंदुओं पर लापरवाही मानते हुए निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर के पास भेजा। इस मामले में भी कमिश्नर ने डीईओ को बचा लिया। जेडी लोक शिक्षण को अतिरिक्त आरोप पत्र भेजने का आदेश दे दिया। कुल मिलाकर डीईओ की कारस्तानियों पर कमिश्नर ने पर्दा डालने का काम किया।
आपको बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग में अनुरक्षण मद की राशि का बंदरबांट हुआ था। 6 स्कूलों में बिना काम कराए ही 28 लाख से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया गया था। इस मामले में डीईओ सहित 7 लोग फंसे थे। 1 प्राचार्य रिटायर हो गए थे। इस मामले में विधानसभा में प्रश्न लगा था। इस मामले में कमिश्नर ने एपीसी सुधाकर तिवारी और गुढ़ प्राचार्य विनय मिश्रा को निलंबित किया था। डीईओ सहित चार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए थे। इस मामले में भी डीईओ रामराज मिश्रा को बचा लिया गया था। हाल में ही 3 बिंदुओं में अनियमितता और लापरवाही के मामले में कलेक्टर ने 13 मार्च 2025 को कमिश्नर को डीईओ के निलंबन का प्रस्ताव भेजा था। इसमें भी कमिश्नर ने हेरफेर कर दिया। कलेक्टर के प्रस्ताव को मोल्ड करते हुए जेडी के पास दोनों बिंदुओं पर आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दे दिए।
कमिश्नर ने अनुरक्षण मद को छोड़कर शेष दो बिंदुओं पर अतिरिक्त आरोप पत्र मांगा
तत्कालीन कलेक्टर प्रतिभा पाल ने तीन बिंदुओं पर डीईओ के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर रीवा संभाग रीवा के पास भेजा था। इसमें से अनुरक्षण मद में की गई अनियमितता में पहले से ही डीईओ को आरोप पत्र जारी किया जा चुका था। इसी मामले में शेष दो बिंदुओं पर भी अतिरिक्त आरोप पत्र जारी करने के लिए कमिश्नर ने जेडी लोक शिक्षण को पत्र लिखा था। दो बिंदुओं पर जेडी लोक शिक्षण संचालनालय ने आरोप पत्र कमिश्नर के पास भेज दिया था।
इन तीन बिंदुओं पर कलेक्टर ने डीईओ के निलंबन का कमिश्नर के पास भेजा था प्रस्ताव
बिंदु क्रमांक 1: रामराज मिश्रा डीईओ के निलंबन प्रस्ताव में कलेक्टर ने लेख किया था कि 17 मार्च 2026 को कलेक्टर जिला रीवा ने विकासखंड सिरमौर अंतर्गत परीक्ष केन्द्र क्रमांक 321035 शाउमावि बालक बैकुंठपुर और परीक्षा केन्द्र क्रमांक 321034 शाउमावि कन्या बैकुंठपुर का निरीक्षण किया था। परीक्षा केन्द्र में एक बेंच पर दो छात्र बैठे पाए गए थे जो बोर्ड परीक्षा की गाइड लाइन के विपरीत है। इस मामले में डीईओ को दोषी पाया गया था।
बिंदु क्रमांक 2: निलंबन का दूसरा आधार कलेक्टर ने दिया था डीईओ आफिस के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने का। कलेक्टर ने 19 फरवरी 2026 को डीईओ आफिस का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गर्इं थी। स्कूटी वितरण के लिए बजट आवंटन के बाद भी पात्र 250 छात्राओं को स्कूटी क्रयकिए जाने का भुगतान नहीं किया गया था। साथ ही नवंबर 2025 से 36 असफल भुगतान पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। स्था/सतर्कता/विविध/एनपीएस से संबंधित नस्तियों का सही तरीके से संधारण व रख रखाव नहीं पाया गया गया। अतिथि शिक्षक मानदेय में भी बजट आवंटन के बाद भी मानदेय भुगतान में विलंब किया गया। कई कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले थे। सेवानिवृत्त कर्मचारी शिवकुमार नापित भृत्य के स्वत्वों के भुगतान में अनावश्यक विलंब किया जाना जांच में पाया गया था। इसके लिए डीईओ को दोषी माना गया था। निलंबन प्रस्ताव इन्हीं दो बिंदुओं पर कलेक्टर ने कमिश्नर को भेजा था।
बिंदु क्रमांक 3: कलेक्टर ने अपने प्रस्ताव में लिखा था कि शाउमावि पैपखरा, खैरा, गुढ़, हाई स्कूल खटखरी, बढ़ैया और दुआरी में अनुरक्षण मद की राशि का अनियमित व्यय, बिना कार्य के नियमों और योजना की गाइडलाइन के विपरीत मापदंडों पर ठेकेदार को 13 लाख 97 हजार 91 रुपए का भुगतान किया जाना पाया गया। भुगतान की गई राशि डीईओ की स्वीकृति के बाद संबंधित ठेकेदार को किया गया था। यह वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। इन तीनों मामलों में डीईओ रामराज मिश्रा के निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।