सतना-रीवा संभाग में पराली जलाने के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि, मैहर में पहली बार 100 पार, एक्यूआई 75 पहुंचा, प्रशासनिक सख्ती बेअसर, किसानों की मजबूरी और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल उठे

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
संभाग में नरवाई (पराली) जलाने के मामलों ने इस साल चिंताजनक है। सतना और रीवा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई है जबकि नए जिले मैहर में पहली बार ही 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ रही घटनाओं का असर अब हवा पर भी दिखने लगा है, जहां एक्यूआई 75 दर्ज किया गया है। रीवा संभाग में इस साल नरवाई (पराली) जलाने के मामलों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। प्रशासन की कागजी सख्ती के चलते खेतों में आग लगाने की घटनाएं थमने की बजाय और तेज हो गई हैं। हालात यह हैं कि कुछ जिलों में तो पिछले साल के मुकाबले दोगुने से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं जबकि नए बने जिलों में पहली बार ही बड़ी संख्या सामने आई है। इसका असर अब हवा की गुणवत्ता पर भी दिखने लगा है, जहां एक्यूआई 75 दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा मामले सतना जिले में सामने आए हैं। यहां 2024-25 में 4 सौ 34 केस थे जो 2025-26 में बढ़कर 5 सौ 71 हो गए। यानी 1 सौ 37 मामलों का इजाफा। हर दिन औसतन डेढ़ से ज्यादा मामले दर्ज हुए।
रीवा में तीन गुना बढ़े मामले
रीवा जिले की स्थिति और ज्यादा चिंताजनक है। यहां 40 से सीधे 111 मामले पहुंच गए यानी करीब तीन गुना बढ़ोतरी। यह साफ संकेत है कि खेतों में आग लगाने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है या फिर निगरानी तंत्र पहले से ज्यादा सक्रिय हुआ है। सीधी में 17 से बढ़कर 21 मामले हुए हैं। वहीं सिंगरौली एकमात्र जिला रहा जहां राहत मिली है। यहां 37 से घटकर 22 मामले रह गए। यानी करीब 40 प्रतिशत की कमी आई है।
मैहर के मामले ने चौकाया
सबसे ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा मैहर से आया है। पिछले साल एक भी मामला नहीं था लेकिन इस बार सीधे 1 सौ 24 केस सामने आ गए। यह बताता है कि नए जिले में नरवाई जलाने की समस्या तेजी से उभरी है। इसी तरह मऊगंज में भी पहली बार 6 मामले दर्ज किए गए हैं।
हवा पर असर दिखने लगा
नरवाई जलाने का सीधा असर अब हवा की गुणवत्ता पर नजर आ रहा है। क्षेत्र में एक्यूआई 75 दर्ज किया गया है जो मध्यम श्रेणी में आता है। हालांकि यह अभी गंभीर स्तर नहीं है लेकिन लगातार बढ़ती घटनाएं आने वाले दिनों में हवा को और खराब कर सकती हैं। ग्रामीण इलाकों में सुबह-शाम धुएं की परत साफ देखी जा रही है।
क्यों नहीं रुक रही आग?
किसान कम समय और कम लागत में खेत खाली करने के लिए नरवाई जलाना सबसे आसान तरीका मानते हैं। हैप्पी सीडर और स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम जैसी मशीनें मौजूद हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता सीमित है और किराया भी ज्यादा है। गेहूं खरीदी और अगली फसल की तैयारी के दबाव में किसान जल्दबाजी में यह कदम उठा रहे हैं।
न चिंता न एफआईआर
नरवाई जलाने के मामले में भले ही संभाग आगे निकल रहा हो लेकिन इसके जिलों में बैठे जिम्मेदारों को न तो फील्ड में जाने की फुसरत है और न ही इन आंकड़ों की समीक्षा की। लिहाजा इनको न तो पर्यावरण की चिंता है और एफआईआर की तो सोच भी नहीं रहे। बताया गया है बीते वर्ष एक दो एफआईआर करा औपचारिकताएं की गई थीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।