रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और संजय गांधी अस्पताल में सैकड़ों अग्निशामक यंत्रों की मियाद खत्म होने के बावजूद नए स्टीकर लगाए जाने के आरोप लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
प्रदेश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में शुमार श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध संजय गांधी अस्पताल इन दिनों मरीजों के इलाज के लिए कम और अपनी बदइंतजामी के लिए ज्यादा चर्चा में है। ताजा मामला अस्पताल की सुरक्षा से जुड़ा है, जहाँ लगभग पौने पांच सौ अग्निशामक उपकरणों के रिफिलिंग की समय सीमा 8 माह पूर्व ही समाप्त हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस चूक को सुधारने के बजाय, प्रबंधन द्वारा पुराने सिलेंडरों पर नए स्टीकर चिपकाकर हकीकत छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।
कागजों में अपडेट, हकीकत में 'खतरा'
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल के निर्देशन में कथित तौर पर एक ऐसा खेल खेला जा रहा है जो हजारों जानों को जोखिम में डाल सकता है। सूत्रों के अनुसार, कॉलेज, संजय गांधी अस्पताल, जीएमएच, ओपीडी और हॉस्टल परिसर में लगे करीब पौने पांच सौ सिलेंडरों की मियाद खत्म हो चुकी है। नियमानुसार इनकी रिफिलिंग और मेंटेनेंस अनिवार्य थी, लेकिन मेंटेनेंस कराने के बजाय इन पर नए स्टीकर चस्पा कर दिए गए हैं ताकि निरीक्षण के दौरान ये 'वैध' नजर आएं।
सुरक्षा एजेंसी की चेतावनी को किया गया दरकिनार
अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी 'सुरक्षा फायरटेक इलाहाबाद' द्वारा इस संबंध में डीन को पूर्व में ही पत्राचार किया जा चुका है। पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि उपकरणों की समय सीमा समाप्त हो गई है और तत्काल रिफिलिंग की आवश्यकता है। बावजूद इसके, अस्पताल प्रबंधन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
हालिया घटना से भी नहीं लिया सबक
अभी कुछ समय पूर्व ही अस्पताल के गायनी विभाग की ओटी में आग लगने की घटना सामने आई थी। गनीमत रही कि उस वक्त स्थिति पर काबू पा लिया गया, अन्यथा परिणाम भयावह हो सकते थे। उस घटना के बाद उम्मीद थी कि प्रबंधन सचेत होगा, लेकिन वर्तमान स्थितियां बताती हैं कि प्रबंधन अभी भी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
क्यों गहराया है खतरा
वर्तमान में तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है, ऐसे में शॉर्ट सर्किट और आगजनी की घटनाएं आम हो जाती हैं। यदि आग लगती है, तो इन निष्प्रभावी सिलेंडरों के अलावा अस्पताल के पास कोई दूसरा तात्कालिक विकल्प मौजूद नहीं है। अस्पताल में हर समय हजारों की संख्या में मरीज और उनके परिजन मौजूद रहते हैं, जिनके लिए भागने का रास्ता भी सीमित होता है।
प्रबंधन की चुप्पी और उठते सवाल
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या बजट का अभाव है या फिर यह प्रशासनिक अदूरदर्शिता है सरकारी संपत्ति और जनहानि की आशंका को देखते हुए क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी विंध्य के इस सबसे बड़े अस्पताल में यदि कोई अनहोनी होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। माना जाय तो वर्तमान में संजय गांधी अस्पताल की सुरक्षा पूरी तरह 'भगवान भरोसे' नजर आ रही है। यदि समय रहते इन उपकरणों की रिफिलिंग नहीं कराई गई और फर्जी स्टीकर की आड़ में सच्चाई छिपाई जाती रही, तो रीवा को एक बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।