रीवा में भूमाफियाओं ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए प्रयागराज के डॉक्टर से 1.10 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। नामांतरण के दौरान रिकॉर्ड फर्जी निकले, जिसके बाद पीड़ित ने आईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अब तक आपने सिर्फ जमीन बेचने में फर्जी के्रता और विक्रेता खड़ा करने का ही मामला सुना होगा। अब नया मामला फर्जी रजिस्ट्री तैयार करने का भी सामने आया है। यूपी के एक डॉक्टर को रीवा के भूमाफियाओं ने ऐसी चपत लगाई कि वह 1 करोड़ 10 लाख रुपए से हाथ धो बैठा। उसे जमीन तक नहीं मिली। अब न्याय के लिए इधर उधर भटक रहा है। पुलिस महानिरीक्षक से पीड़ित ने शिकायत की है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
रीवा जिस तेजी से बढ़ रहा है। उस तेजी से यहां फ्रॉड के मामले में सामने आ रहे हैं। सबसे अधिक जमीन से जुड़े प्रकरण देखने को मिल रहे हैं। यह ताजा मामला भी जमीन से ही जुड़ा है लेकिन और मामलों से हट कर है। इसमें जमीन से लेकर रजिस्ट्री तक फर्जी निकली है। पीड़ित का नाम मनोज कुमार सिंह पिता शारदा प्रसाद सिंह निवासी ग्राम पोस्ट नारीबारी, तहसील बारा जिला प्रयागराज है। मनोज कुमार पेशे से डॉक्टर हैं। इनका ससुराल रीवा के परसिया तहसील त्योंथर में है। मनोज रीवा शहर में घर बनाना चाह रहे थे। इसी के लिए वहजमीन की तलाश में थे। उन्होंने साले प्रमोद सिंह से भूमि तलाशने को कहा था। साला प्रमोद सिंह के मित्र राहल सिंह पिता कन्हैयालाल सिंह निवासी कोटरा खुर्द थाना सोहागी तहसील त्योंथर वार्ड क्रमांक 10 का अस्थाई निवासी है। राहुल सिंह, विकास सिंह और अतुल सिंह के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। अच्छी लोकेशन में जमीन दिलाने को इन्होंने मनोज को झांसा दिया। मनोज सिंह को बुलाकर राहुल ने कई जगह जमीनें दिखार्इं थी। इसमें सोनौरा में जमीन दिखाई। इसे लेने की सलाह दी। साला ने भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद मनोज सिंह को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर जमीन देखी और पत्नी के नाम से वर्ष 2019 में जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इसके बाद पास में ही एक और प्लाट भी मनोज सिंह की पत्नी के नाम से रजिस्ट्री कराई गई। जमीन के लेन देने के कारण विश्वास बढ़ता गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर लंबी प्लानिंग की और फर्जी जमीन दिखाकर एक और फर्जी रजिस्ट्री करा डाली। इसके बदले मनोज सिंह से 1 करोड़ 10 लाख तक ले लिए गए।
हूबहू ओरिजनल रजिस्ट्री जैसी कापी की गई तैयार
भूमाफियाओं ने रघुनाथगंज के जमीन की जो रजिस्ट्री तैयार की थी, वह पूरी तरह से फर्जी निकली। मनोज सिंह ने अधिवक्ता बीके माला के माध्यम से पत्रवार्ता में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रघुनाथगंज की जो ई रजिस्ट्री नंबर है वह एमपी 328492021ए1280390 है। इस नंबर की रजिस्ट्री रिकार्ड में मौजूद ही नहीं है। सारी जानकारी रजिस्ट्री में सही दर्ज की गई लेकिन जमीन और रजिस्ट्री का नंबर गलत और फर्जी निकला। पीड़ित मनोज कुमार ने आईजी रीवा को आवेदन देकर मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भूमि विक्रेताओं ने धोखाधड़ी कर 1 करोड़ 10 लाख रुपए ठग लिए। अब इस राशि को वापस दिलाए जाने की मांग की गई है।
नामांतरण के दौरान फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा
जमीन खरीदने के बाद मनोज सिंह ने पटवारी को रजिस्ट्री की कापी दी और नामांतरण के लिए कहा। इसके बाद ही सारी पोल खुली। पटवारी ने जब रजिस्ट्री में दर्ज खसरा और भूमि स्वामी का नाम देखा तो उन्होंने बताया कि इस नाम से इतनी जमीन मौके पर मौजूद ही नहीं है। जिस खसरा की रजिस्ट्री कराई गई है। उसमें सिर्फ 0.21 एकड़ ही भूमि दर्ज है और भूमि स्वामी कानाम भी दूसरा है। इतना सुनने के बाद मनोज सिंह के होश ही उड़ गए। इसके बाद जब मनोज सिंह ने मामले की जांच की तो पता चला कि उनके साथ सोनौरा की जमीन की रजिस्ट्री के साथ ही धोखा किया गया। एक सही तो दूसरी फर्जी रजिस्ट्री कराई गई।
रघुनाथगंज में जमीन अच्छी लोकेशन में होने का दिया झांसा
जमीन के लेन देन के कारण मनोज सिंह और उनके साले का विश्वास विकास सिंह, अनुज सिंह और राहुल सिंह जीत लिए थे। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने रघुनाथगंज में भी एक जमीन होने की बात कही। उन्हें इस बात की भी जानकारी थी कि मनोज सिंह को मुआवजा के रूप में मोटी रकम मिली है। इसी राशि को हथियाने के लिए उन्होंने यह सारी प्लानिंग की। उन्होंने मनोज सिंह को बताया कि रघुनाथगंज में भूमि खसरा क्रमांक 480 रकबा 0.405 हेक्टेयर मौजूद है। यह भूमि रीवा बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित है। इसकी कीमत प्रति एकड़ क करोड़ 10 लाख होना बताया था। सब कुछ डील होने के बाद मौके पर ले जाकर जमीन भी दिखाई। बताई गई जमीन पर मनोज सिंह को खड़ा कर फोटोग्राफ भी लिया गया था। इसके बाद देनों पक्षों में खरीदी और बिक्री की बात फाइनल हो गई। राशि भी दे दी गई और रजिस्ट्री के लिए कहा गया। इसके बाद 19 मार्च 2021 को सोनौरी का एक प्लाट के साथ ही रघुनाथगंज की भूमि की भी रजिस्ट्री कराई गई थी। इसमें सोनौरा की रजिस्ट्री सही और रघुनाथगंज की फर्जी निकली।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने की नई सुविधा और दिन में बिजली मिलेगी।
इंदौर में स्वाइन फ्लू (H1N1) का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उज्जैन की महिला की मौत के बाद अब नए मरीज का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जानें इसके लक्षण और बचाव।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक कारणों या कम मेरिट वालों को प्राथमिकता देकर अधिक अंक पाने वाले योग्य उम्मीदवारों के हितों का हनन नहीं होना चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में कुंडेश्वर लोक के निर्माण और पीतल शिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। जानें राज्य में उद्योग, रोजगार और सुशासन से जुड़ी बड़ी खबरें।
शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने विरोधियों पर डाक बंगले पर महिलाओं को भेजकर फर्जी केस में फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।
भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह