रीवा और मऊगंज में सिंथेटिक एमडी ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने 11 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग बरामद कर कई तस्करों को पकड़ा है। जांच अब अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह तक पहुंच गई है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा और मऊगंज जिले को ड्रग माफिया सेफ हैवेन की तरह यूज कर रहे थे। यह जानकारी 24 घंटे के अंतराल में पकड़े गये आधा दर्जन तस्करों से पूछताछ में सामने आई है। इनकी जड़े उत्तर प्रदेश और महाराष्टÑ के कई इलाकों तक फैली है, जिसे खोदने में रीवा पुलिस जुट गई है। पुलिस को अब तक 11 करोड़ से अधिक का सिंथेटिक ड्रग बरामद करने में सफलता मिली है। इसे विंध्य में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
दरअसल आईजी गौरव राजपूत के इनपुट पर रविवार की देर रात मऊगंज जिले के बिझौली में सिंथेटिक एमडी ड्रग के कारखाने का पर्दाफास किया गया था। मौके से चार आरोपी गिरफ्तार हुये थे, जिनके पास से करीब सवा करोड़ की ड्रग और उपकरण बरामद हुये थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह रीवा जिले के गढ़ थाना अंतर्गत लालगांव चौकी क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में यहां बनी ड्रग का स्टाक करते थे। इसके बाद महाराष्टÑ और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। पुलिस ने उक्त इनपुट की तहकीकात किया तो सोनवर्षा गांव से दो और तस्कर पकड़े गये। इनके पास से 3 किलो 90 ग्राम सिंथेटिक एमडी ड्रग बरामद हुआ। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 10 करोड़ 10 लाख रुपये है। आरोपियों की पहचान मंडप सिंह पुत्र राकेश सिंह 23 वर्ष एवं ज्ञानभूषण शर्मा पुत्र बुद्धसेन शर्मा 27 वर्ष दोनों निवासी सोनवर्षा के रूप में की गई है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि मऊगंज के बिझौली में ड्रग तैयार करते थे, इसके बाद सोनवर्षा में लाकर स्टाक करते थे। बाद में यहीं से ड्रग की अलग-अलग पैकेट बना कर महाराष्टÑ और उत्तर प्रदेश के जिलों में सप्लाई करते थे। फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
सिंडीकेट की तरह काम करते थे तस्कर
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ड्रग माफियाओं का पूरा सिंडीकेट बना हुआ है। जिसमें निर्माण और सप्लाई करने वालों की अलग-अलग कटेघरी है। इसके अलावा ड्रग तैयार करने में लगने वाले केमिकल और उपकरण उपलब्ध कराने वाला ग्रुप अलग है। बहरहाल इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी पुलिस ने कर रखी है। जिसके लिये गहन तहकीकात की जा रही है।
मोबाइल उगलेगा राज
सोनवर्षा में दस करोड़ की ड्रग के साथ पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल भी बरामद हुये है। जिसे सायबर सेल की मदद से पुलिस खंगाल रही है। माना जा रहा है कि मोबाइल से पूरे नेटवर्क का पता चल सकता है। जिससे जांच में सहूलियत होगी। फिलहाल तो यह पता चला है कि तस्कर मऊगंज में तैयार ड्रग कोे रीवा से उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर समेत महाराष्टÑ के नागपुर, पूणे और मुंबई तक भेजते थे।
जन चौपाल का दिखा असर
माना जा रहा है कि आईजी गौरव राजपूत के द्वारा शुरू किये गये अभिनव पहल जन चौपाल पुलिस आपके द्वार का ही नतीजा है कि आॅपरेशन प्रहार 2.0 को बड़ी सफलता मिल रही है। जन चौपाल का ही नतीजा है कि मऊगंज में चोरी छिपे चल रही एमडी ड्रग बनाने के कारखाने का खुलासा हुआ है। जिसके चलते अब तक 11 करोड़ से अधिक का हाई प्रोफाइल सिंथेटिक एमडी ड्रग बरामद हुआ है।
टीम में ये रहे शामिल
एसपी गुरुकरण सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात जब सूचना मिली कि सोनवर्षा गांव में एमडी ड्रग की सप्लाई करने वाले तस्कर मौजूद हैं तो तत्कालिक रूप से टीम तैयार की गई। टीम में गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पाण्डेय, आईजी कार्यालय सायबर सेल प्रभारी एसआई मृगेन्द्र सिंह, लालगांव चौकी प्रभारी प्रशांत शुक्ला, एएसआई महेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शिवाजीत मिश्रा, अशोक सिंह, जीतेन्द्र सेन, आरक्षक अखिल सिंह, शुभम बरोरे, संजय कुमार नापित, धीरज कुमार, मयंक तिवारी आदि शामिल थे।
मुखबिर की सूचना पर सोनवर्षा गांव में दबिश देकर दो तस्करों को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से 3 किलो से अधिक सिंथेटिक एमडी ड्रग बरामद हुई है। जिसकी अंतर्राष्टÑीय बाजार में कीमत 10 करोड़ 10 लाख रुपये है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। ये ड्रग मऊगंज में पकड़े गये कारखाने में तैयार की गई थी। जिसे महाराष्टÑ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी थी। पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
गौरव राजपूत, आईजी रीवा जोन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।