रीवा के कुठुलिया स्थित प्रदेश के एकमात्र फल अनुसंधान केंद्र को आईसीएआर से पुनः अनुमोदन मिल गया है। इससे आम और अमरूद अनुसंधान, संरक्षण तथा किसानों और वैज्ञानिकों को बड़ी राहत मिली है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा के कुठुलिया में स्थित प्रदेश का इकलौता फल अनुसंधान केंद्र अब बंद नहीं होगा। प्रबंधन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के प्रयासों से आईसीएआर बेंगलूरू ने इसका पुन: अनुमोदन कर दिया है। इस आदेश के बाद प्रबंधन में खुशी की लहर है। यहां आम और अमरूद की सैकड़ों वैरायटी तैयार की जाती है। जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भेजी जाती है।
उल्लेखनीय हे कि कृषि महाविद्यालय रीवा का कुठुलिया में वर्षों पुराना फल अनुसंधान केंद्र संचालित है। लेकिन अक्टूबर 2025 में आईसीएआर ने इसकी फंडिंग बंद करने का निर्णय लिया था। जिससे ना सिर्फ कृषि महाविद्यालय प्रबंधन बल्कि रीवा के रहने वाले लोगों में मायूसी छा गई थी। बाद में प्रबंधन समेत उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा समेत अनेक संगठनों ने आईसीएआर बेंगलूरु में पत्राचार कर फल अनुसंधान केंद्र को सुचारू रहने का आग्रह किया था। जिसका नतीजा रहा कि गत दिवस आईसीएआर ने फल अनुसंधान केंद्र का पुन: अनुमोदन कर दिया है। इस उपलब्धि पर अधिष्ठाता डॉ़ एसके त्रिपाठी, डा़ॅ रघुराज किशोर तिवारी एवं डा़ॅ टीके सिंह ने उप मुख्यमंत्री एवं सांसद से मिलकर धन्यबाद दिया। इस उपलब्धि के लिए कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों के साथ साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
67 एकड़ में फैला है केंद्र
बताया जाता है कि कुठुलिया का फल अनुसंधान केंद्र करीब 67 एकड़ में फैला है। इसकी स्थापना 1980 में की गई थी। तब से यहां पर आम और अमरूद के पौधों पर रिसर्च चल रहा है। यहां पर आम के करीब 24 सौ और अमरूद के 2100 से अधिक पौधे लगे हुये हैं। जिनकी देखरेख करने के लिये 26 श्रमिकों को तैनात किया गया है।
तैयार की जाती हैं आम की 237 किस्म
जानकारी के अनुसार रीवा के कुठुलिया में स्थित फल अनुसंधान केंद्र में आम और अमरूद के पौधों पर रीसर्च किया जाता है। यहां पर आम की 237 वैरायटी तैयार की जाती है। वहीं अमरूद की भी 80 प्रजापतियां पाई जाती हैं। इसमें से सुंदरजा आम को जीआई टैगिंग भी गत वर्ष प्रदान की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।