मध्य प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका के बीच राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के बाद सरकार ने 24 जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली है। सबसे अधिक चिंता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन को लेकर है, जहां सबसे अधिक वर्षा की कमी रहने की आशंका जताई गई है।

सीएम के गृह संभाग उज्जैन में सबसे ज्यादा संकट
बीज, सिंचाई और फसल बदलने का प्लान तैयार
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका के बीच राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के बाद सरकार ने 24 जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली है। सरकार ने जिन 24 जिलों के लिए विशेष रणनीति तैयार की है, उनमें उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, दतिया, ग्वालियर और भिंड शामिल हैं। सबसे अधिक चिंता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन को लेकर है, जहां सबसे अधिक वर्षा की कमी रहने की आशंका जताई गई है।
बचाव की रणनीति पर काम
प्रदेश सरकार ने इन जिलों में किसानों को कम पानी वाली फसलें अपनाने, वैकल्पिक बीज उपलब्ध कराने, सिंचाई और जल संरक्षण के इंतजाम बढ़ाने तथा जिला स्तर पर माइक्रो प्लान लागू करने की तैयारी कर ली है। राजस्व और कृषि विभाग ने सूखे जैसी स्थिति बनने से पहले ही राहत और बचाव की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
47 मिमी कम बारिश
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य वर्षा का केवल 90 से 94 प्रतिशत होने का पूर्वानुमान दिया है। 1 जून से 1 जुलाई तक सामान्य 139.7 मिमी की तुलना में केवल 92.4 मिमी वर्षा हुई, यानी 47 मिमी की कमी दर्ज की गई।
तो फसल होगी चौपट
मानसून के दूसरे चरण में भी बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। कई जिलों में पहले ही सामान्य से 20 से 60 प्रतिशत तक वर्षा घाटा दर्ज हो चुका है। जुलाई और अगस्त में भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो खरीफ फसलों के उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है।
सरकार की सबसे बड़ी तैयारी
राज्य सरकार ने संभावित सूखे से पहले ही कृषि और राजस्व विभाग को संयुक्त कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 24 जिलों के लिए विशेष एडवाइजरी तैयार की गई है। सात जिलों में विस्तृत माइक्रो प्लानिंग होगी और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से लगातार तकनीकी निगरानी की जाएगी। किसानों को मौसम के अनुसार खेती करने की सलाह मोबाइल, सोशल मीडिया और स्थानीय माध्यमों से दी जाएगी। जिला स्तर पर अधिकारियों को हालात की रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने महंगाई और मिलावटखोरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तेल, शक्कर, दाल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने और मिलावट के मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 50 हजार से अधिक संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार की अपील खारिज कर 2400 ग्रेड पे बरकरार रखा गया है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी में मध्य प्रदेश के कई नागरिक फंस गए हैं। संकट से निपटने के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर बन रहे एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। जानिए मंदिर की विशेषताएँ और सिंहस्थ 2028 से जुड़े आयोजनों की पूरी जानकारी।
भोपाल में रक्षाबंधन पर कांग्रेस नेताओं पीसी शर्मा और आरिफ मसूद ने महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। बहनों को शक्कर के पैकेट उपहार में दिए और बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा।
रक्षाबंधन का त्यौहार जहां खुशियां लेकर आता है। वहीं इस बार मध्यप्रदेश में अपने घर जाने वाले आम यात्रियों के लिए यह किसी बड़ी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रहा।आलम यह है कि इंदौर से पुणे का बस किराया कई जगह फ्लाइट के टिकट के बराबर पहुंच गया है।
वंदे मातरम को लेकर देश में गरमाई राजनीति के बीच इंदौर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का किया शुभारंभ। 450 करोड़ के निवेश से चंबल में रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह