रीवा-हैदराबाद नई एक्सप्रेस की मंजूरी के लगभग दो माह बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका। समय-सारिणी और तारीख घोषित न होने से सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों में निराशा बढ़ती जा रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए मई माह में आई खुशखबरी अब तक हकीकत नहीं बन सकी है। रीवा से सतना और मैहर होते हुए हैदराबाद तक प्रस्तावित नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की घोषणा को लगभग दो माह बीत चुके हैं, लेकिन ट्रेन अब तक पटरी पर नहीं उतर सकी है। इससे सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र के यात्रियों में निराशा बढ़ रही है। रेल मंत्रालय ने 20157/58 रीवा-हैदराबाद (चर्लपल्ली) के बीच नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी थी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी सांसद गणेश सिंह को पत्र भेजकर दी थी। इस घोषणा के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा और उन्हें दक्षिण भारत, विशेषकर हैदराबाद के लिए सीधी रेल सुविधा मिल जाएगी। हालांकि, घोषणा के बाद अब तक रेलवे की ओर से न तो ट्रेन की समय-सारिणी जारी की गई है और न ही संचालन की तिथि घोषित की गई है। ऐसे में यात्रियों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर ट्रेन कब शुरू होगी।
धरातल पर उतरेगी सौगात
रेल यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने रेल मंत्रालय से मांग की है कि स्वीकृत ट्रेन का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से विंध्य क्षेत्र के लोग इस रेल सेवा की मांग कर रहे थे और अब स्वीकृति मिलने के बाद भी देरी से लोगों की उम्मीदें अधूरी रह गई हैं। यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे जल्द ही संचालन की तारीख घोषित कर इस बहुप्रतीक्षित सौगात को धरातल पर उतारेगा।
4 ट्रिप के बाद थम गए स्पेशल ट्रेन के पहले
रेलवे प्रशासन ने जून माह में अप-डाउन की गाड़Þी संख्या 02157/58 रीवा-चर्लपल्ली स्पेशल 4-4 ट्रिप में चलाई थी। एक ओर जहां नई ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं हो पाया, वहीं स्पेशल ट्रेन की अवधि भी नहीं बढ़ी। सतना से चर्लपल्ली स्टेशन के लिए चुनिंदा लंबी दूरी की नियमित ट्रेनें है लेकिन समर सीजन में बेतहासा भीड़ के चलते कन्फर्म बर्थ तो दूर वेटिंग का टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। रीवा-चर्लपल्ली ट्रेन के चलने से भोपाल एवं नागपुर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
इस तरह हो रहा था संचालन
अप गाड़ी संख्या 02158 रीवा-चर्लपल्ली स्पेशल 7 से 28 जून तक एवं डाउन गाड़ी संख्या 02157 चर्लपल्ली - रीवा स्पेशल 8 से 29 जून तक संचालित हुई। रीवा से चर्लपल्ली के बीच जंगांव, काजीपेट, पेड्डापल्ली, मनछेरल, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर, आमला, बैतूल, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशन में ठहराव दिया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।