रीवा के गुलाब नगर में कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। गनमैन द्वारा रिवाल्वर लोड कर साधू को देने के बाद चली गोली से फोटोग्राफर घायल हो गया।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर के समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर में कलश यात्रा के दौरान हुये हर्ष फायरिंग का वीडियो अब सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि गन मैन ने रिवाल्वर लोड कर भगवा पहने एक साधू को दी, जिसके बाद साधू ने गोली चलाई और फोटो ग्राफर घायल हो गया। अब पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर में कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी, जिसमें फोटो ग्राफर पवन सेन निवासी छत्रपति नगर घायल हो गया था। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। अब घटना का वीडियो सामने आ गया है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक गन मैन रिवाल्वर लोड कर भगवा पहने साधू को देता है, जिसने पहले कई राउंड हवा में फायर किये, फिर एक गोली नीचे की तरफ चल गई। जिसमें फोटो ग्राफर घायल हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि साधू यूपी का रहने वाला है, जिसका नाम माधवेन्द्र भदौरिया है। वहीं गन लोड करके देने वाला शख्स अतुल्य शुक्ला है। अब पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
कलेक्टर-एसपी के साथ फोटो
आरोपी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कई फोटो मौजूद हैं, जिसमे ंवह कलेक्टर-एसपी के साथ भी नजर आ रहा है। इसके अलावा डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के साथ भी फोटो उसने अपने अकाउंट में पोस्ट कर रखा है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को समाजसेवी बता कर राजनीतिक लोगों और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर फोटो खिंचवाता है और सोशल मीडिया में डालता है।
साथ में लेकर चलता है चार गनमैन
स्थानीय लोगों ने बताया कि साधू की वेश में रहने वाला शख्स माधवेन्द्र भदौरिया मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। कुछ माह पूर्व ही वह शहर के गुलाब नगर में रहने आया है। उसके साथ चार गनमैन मौजूद रहते हैं। जिसके चलते स्थानीय लोग भी दहशत में है। अब पुलिस आरोपी की पृष्ठभूमि को खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार माधवेन्द्र करता क्या है और चार गनमैन अपने साथ लेकर क्यों चलता है।
कलश यात्रा के दौरान गोली चलने का वीडियो सामने आया है। आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।
-राजीव पाठक, सीएसपी रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक किशन मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
भोपाल के करोंद स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। क्रोमा शोरूम के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एसी और फर्नीचर को जलाकर राख कर दिया।
भोपाल के कटारा हिल्स में एक रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और चरित्र हनन के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता ज्वला के चार शावकों की मौत हो गई है। शावकों के शव आधे खाए हुए मिले हैं, जिससे शिकारियों के हमले की आशंका जताई जा रही है।
धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दो घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। जानें क्या रही हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें।
इंदौर में सीलिंग एक्ट को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका। याचिकाकर्ता का आरोप- वर्ष 2000 में खत्म हो चुके कानून के नाम पर अधिकारी कर रहे मनमानी। जानें पूरा मामला।
मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं में ईंधन बचत को लेकर विरोधाभास। सौभाग्य सिंह ठाकुर के भारी काफिले पर हेमंत खंडेलवाल ने दी नसीहत। जानें पूरी खबर और कांग्रेस का हमला
ग्राम पंचायत मोरूखेड़ी में जनभागीदारी से पंचायत क्षेत्र की पहाड़ी पर कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य किया गया है। एक हेक्टेयर क्षेत्र में किए जा रहे इस कार्य के तहत कुल 350 कंटूर ट्रेंच बनाई गई हैं। इन ट्रेंचों के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लीटर वर्षा जल का संचयन किया जा सकेगा।
ऐतिहासिक रीवा राजवंश के महाराज पुष्पराज सिंह और युवराज दिव्यराज सिंह सिरोंज के महालक्ष्मी महायज्ञ में शामिल हुए। बघेल समाज ने भव्य स्वागत कर तलवार और गदा भेंट की। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में PM मोदी की राष्ट्रहित अपील, प्रदेश में गेहूं उपार्जन के रिकॉर्ड और 1763 करोड़ की नई सड़क परियोजनाओं की जानकारी दी।