रीवा में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन सख्त, मॉडल रोड और एनएच के कट्स बंद होंगे, यातायात सुधार के निर्देश।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने, व्यवस्थित यातायात के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक और बैठक हुई। इसमें कलेक्टर, एसपी व अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। फिर से नई रणनीति बनाई गई है। कलेक्टर ने मॉडल रोड और एनएच के अनावश्यक कट्स को बंद करने का आदेश दिया है। बड़ी रोटरी को छोटी करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आॅल इंडिया परमिट की बसों का बस स्टैण्ड में प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश हुए हैं। अब देखना यह है कि इस पर अमल कब तक होता है या फिर अन्य बैठकों की तरह यह भी कहासुनी में ही सिमट जाता है।
आपको बता दें कि यातायात को सुगम और बेहतर बनाने, सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने सहित अन्य इंतजाम पर निर्णय लेने के लिए जिला सुरक्षा समिति गठित की गई है। इस समिति की कई बैठकें आयोजित हो चुकी। शहर में यातायात के दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के कई निर्णय लिए गए लेकिन कोई बदलाव आज तक नहीं हुआ। सिर्फ कलेक्ट्रेट की चार दिवारी के अंदर ही सारे निर्णय हो कर रह गए। एक बार फिर से कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई बड़े बड़े निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों पर यदि अमल हुआ तो यकीनन सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी और अव्यवस्थित यातायात से भी मुक्ति मिल जाएगी। हालांकि इस पर अमल कब तक होता है यह देखने वाली बात होगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, प्रभारी डीएफओ नितेश खण्डेलवाल, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एसडीओपी उदित मिश्रा तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आरटीओ, नगर निगम और पुलिस मिलकर लगाएगी ई रिक्शा पर लगाम
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि चोरहटा से रतहरा रिंग रोड के अनावश्यक कट्स तत्काल बंद कराएं। जय स्तंभ चौक पर सड़क को चौड़ा करने, रोटरी को छोटा करने तथा यातायात को सुगम बनाने के अन्य उपायों पर तत्परता से कार्यवाही करें। माडल रोड में रेलवे ओवर ब्रिज से बायपास के बीच तीन बड़ी कालोनियों के सामने स्पीड ब्रेकर बनाएं। वाहनों की अधिक गति के कारण यहाँ अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त तथा पुलिस के अधिकारी मिलकर ई रिक्शा और आटो रिक्शा को व्यवस्थित कराएं। भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर ई रिक्शा को प्रतिबंधित करके यातायात सुगम करें। रीवा-हनुमना तथा मनगवां-प्रयागराज हाईवे में कई जगह ढावा संचालकों तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैध कट बना लिए गए हैं। इन्हें बंद कराने के साथ अवैध कट्स बनाने वालों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करें।
सोहागी घाट में फिर होगा सुधार
बैठक में एमपीआरडीसी के जिला प्रबंधक विनोद तंतुवाय ने बताया कि सोहागी घाट के सुधार के लिए टेण्डर की कार्यवाही की जा रही है। कलवारी मोड़ पर भी दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक साइन बोर्ड लगाए गए हैं। निमार्णाधीन बायपास में भी साइन बोर्ड पर्याप्त संख्या में लगाए गए हैं। बैठक में आॅल इंडिया परमिट बसों के बस स्टैण्ड में प्रवेश पर कार्यवाही, बस संचालकों के साथ बैठक करके पुराने और नए बस स्टैण्ड में सड़कों पर सवारी बैठाने पर रोक संबंधी कार्यवाही तथा यातायात नियमों के प्रचार-पसार के संबंध में निर्णय लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह