रीवा-शहडोल मार्ग की छुहिया घाटी में दो यात्री बसों की टक्कर से कई यात्री घायल हुए। वहीं जोगिनिहाई टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर बताई गई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा-शहडोल मार्ग पर छुहिया घाटी में शुक्रवार को दो यात्री बसों की आपसी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ही वाहन में सवार यात्रियों को हल्की, फुल्की चोट पहुंची तो वहीं आठ से दस यात्रियों को घायल हो जाने की वजह से उपचार के लिए रीवा लाया गया है। इस मामले में गोविंदगढ़ पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। यात्रियों का कहना है कि क्रासिंग के दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस के चालक द्वारा बरती गई लापरवाही की वजह से हादसा घटित हो गया।
रीवा से शहडोल के बीच यूं तो कई टू सीटर यात्री वाहन सवारियां लेकर एक छोर से दूसरी छोर के बीच चलते हैं। जिसमें गोविंदगढ़ की छुहिया घाटी में घुमाव होने की वजह से अक्सर छोटे बड़े हादसे घटित होते रहते हैं। शुक्रवार को भी ऐसी ही एक घटना घटित हुई जिसमें शहडोल तथा रीवा से जा रही दो यात्री बस की आमने-सामने क्रासिंग के दौरान टक्कर हो गई।
विपरीत दिशा से आ रहे थे दोनों वाहन
सड़क दुर्घटना के संबंध में यात्री सवारों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक ट्रेवल्स की बस शहडोल से रीवा की ओर आ रही थी। जबकि चतुर्वेदी ट्रेवल्स की बस रीवा से शहडोल की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस छुहिया घाटी के अनसुआ मोड़ पर पहुंची तभी क्रासिंग को लेकर दोनों वाहन आमने-सामने आ गये और रफ्तार की वजह से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ही वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुुंचा है तो वहीं अचानक भिड़ंत होने की वजह से ज्यादातर यात्रियों को झटका लगा। वहीं दूसरी तरफ बस के अगले हिस्से में सवार ज्यादातर यात्री चोटिल हुए हैं। घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। मामले की सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा यातायात को बहाल कराते हुए घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया।
जोगिनिहाई टोल प्लाजा के पास हादसा
रायपुर कर्चुलियान के अंतर्गत आने वाले जोगिनिहाई टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मार दी गई। जिसकी वजह से बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों घायल की हालत चिंताजनक बताई गई है। फिलहाल मोटर साइकिल को किस वाहन ने टक्कर मारी थी इसका पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार लल्ली पटेल निवासी मनगवां तथा शाहपुर निवासी अमित शुक्ला शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे मोटर साइकिल में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच जोगिनिहाई टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गये। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों द्वारा इन्हें अस्पताल भेजने की व्यवस्था कराई गई तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।