सतना कृषि उपज मंडी में कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद कारोबार जारी रहने का मामला सामने आया। नियमों के उल्लंघन, संभावित राजस्व नुकसान और मंडी प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
ए ग्रेड कृषि उपज मंडी में अधिसूचित कृषि उपज के व्यापार को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मंडी लाइसेंस की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन उनका कारोबार पहले की तरह जारी है। नियमानुसार लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना अधिसूचित कृषि उपज का व्यापार नहीं किया जा सकता, फिर भी बाजार में ऐसे प्रतिष्ठान सक्रिय हैं। जानकारी के अनुसार, बीते दो वर्षों के दौरान कई व्यापारियों ने मंडी लाइसेंस की वैधता बढ़ाने के लिए आवेदन तक नहीं किया। परिणामस्वरूप उनके लाइसेंस स्वत: समाप्त हो गए। इसके बावजूद कारोबार बंद नहीं हुआ। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना वैध लाइसेंस के व्यापार होने के बावजूद मंडी प्रशासन की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
नियमों में स्पष्ट प्रावधान फिर भी कार्रवाई नहीं
कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत अधिसूचित कृषि उपज का क्रय-विक्रय करने के लिए वैध मंडी अनुज्ञप्ति यानि लाइसेंस अनिवार्य है। यदि कोई व्यापारी बिना वैध लाइसेंस के कारोबार करता है तो उसे अवैध माना जाता है। ऐसे मामलों में मंडी के उड़नदस्ता दल और बाजार प्रभारी को मौके पर निरीक्षण कर कार्रवाई करनी होती है। नियमों के अनुसार अवैध कारोबार पाए जाने पर संबंधित उपज जब्त करने, मंडी शुल्क, अन्य प्रभार तथा दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद सतना मंडी क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक इलाकों में ऐसे प्रतिष्ठान लगातार संचालित होने से निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
राजस्व को नुकसान की आशंका
जानकारों का मानना है कि यदि बिना वैध लाइसेंस के अधिसूचित कृषि उपज का व्यापार किया जा रहा है तो मंडी शुल्क की नियमित वसूली प्रभावित हो सकती है। इससे शासन को मिलने वाले राजस्व पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। यही कारण है कि मंडी प्रशासन की भूमिका भी जांच के दायरे में आ रही है।
इन फर्मों के लाइसेंस पर उठे सवाल
उपलब्ध जानकारी के अनुसार किरण मार्केटिंग, सुख्खुमल एंड संस, हरि ट्रेडर्स, शारदा ट्रेडर्स, प्रभु ट्रेडर्स और आरके ट्रेडर्स सहित आधा दर्जन से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी है। इनमें किरण मार्केटिंग का लाइसेंस पिछले वर्ष समाप्त हुआ, जबकि अन्य कुछ फर्मों के लाइसेंस दो वर्ष या उससे अधिक समय पहले समाप्त होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने की बात कही जा रही है।
बाजार प्रभारी की भूमिका संदिग्ध
मंडी प्रशासन ने अवैध कारोबार रोकने के लिए उड़नदस्ता दल और बाजार प्रभारियों की व्यवस्था बनाई है। इनका दायित्व नियमित निरीक्षण कर बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करना है। लेकिन यदि वर्षों से लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद कारोबार जारी है तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि निरीक्षण व्यवस्था कितनी प्रभावी है और जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक क्या कार्रवाई की।
क्या कहते हैं नियम?
अधिसूचित कृषि उपज का व्यापार करने के लिए वैध मंडी लाइसेंस अनिवार्य। लाइसेंस समाप्त होने पर कारोबार जारी रखना नियमों के विपरीत माना जाता है। उड़नदस्ता दल और बाजार प्रभारी को निरीक्षण कर कार्रवाई करने का अधिकार। दोषी पाए जाने पर मंडी शुल्क, अन्य शुल्क और दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान।

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह