सतना में बरगी नहर परियोजना तेजी से अंतिम चरण में पहुंच रही है। सांसद गणेश सिंह ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर भू-अर्जन, मुआवजा, एनएच क्रॉसिंग सहित सभी बाधाएं जल्द दूर कर किसानों तक नर्मदा जल पहुंचाने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बरगी परियोजना के माध्यम से नर्मदा का पवित्र जल सतना जिले के किसानों के खेतों तक पहुंचाने की दिशा में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही हैं। बरगी परियोजना की सबसे बड़ी तकनीकी चुनौती रही सुरंग का कार्य पूरा होने के बाद अब पूरा फोकस नहरों के निर्माण, सफाई और शेष अवरोधों को दूर करने पर है। बुधवार को सांसद गणेश सिंह ने कटनी जिले के कैलवारा से झुकेही, उचेहरा, श्यामनगर और रहिकवारा तक बरगी नहर परियोजना का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र द्विवेदी व बरगी परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी उनके साथ मौजूद रहा।
नहरों में कहां क्या रोड़ा, सांसद ने सब देखा
निरीक्षण के दौरान सांसद ने नहर की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा किसानों तक पानी पहुंचाने में आ रही बाधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि परियोजना का उद्देश्य तभी पूरा माना जाएगा जब नर्मदा का पानी बिना किसी रुकावट के किसानों के खेतों तक पहुंचे।
भू-अर्जन हो या एनएच क्रासिंग सब ओके करो
रहिकवारा से पन्ना जिले के सुंदरा होते हुए झाली तक नहर निर्माण का कार्य जारी है। इस हिस्से में कई स्थानों पर निर्माण संबंधी रुकावटें सामने आईं, जिन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। वहीं सिंहपुर क्षेत्र के पास सड़क के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया जारी है तथा नागौद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रॉसिंग और भुलनी वितरिका में भी कुछ तकनीकी बाधाएं बनी हुई हैं। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि बेरमा से अमरपाटन होते हुए रीवा जाने वाली नहर में बेरमा से भैंसासुर तक लगभग चार किलोमीटर क्षेत्र में मुआवजा वितरण का मामला लंबित है।
परियोजना की प्रमुख बातें


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।