सतना में चना और मसूर खरीदी में बड़ी असमानता दिखी, 4052 पंजीकृत किसानों में केवल 202 को स्लॉट मिला, जिससे हजारों किसान इंतजार में हैं और खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
समर्थन मूल्य पर चना और मसूर की खरीदी 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है लेकिन जिले में किसान पंजीयन और स्लॉट बुकिंग के बीच भारी अंतर सामने आया है। चार हजार से भी अधिक पंजीकृत किसानों के मुकाबले अब तक केवल दो सैकड़ा ही स्लॉट ही बुक हो पाए हैं। इन आंकड़ों से यह बात साबित हुई थी किसानों को समर्थन मूल्य में चना और मसूर बेचना नहीं भा रहा है।
जिले में 12 दिन पहले समर्थन मूल्य पर चना और मसूर की खरीदी शुरू हो चुकी है लेकिन किसान पंजीयन के मुकाबले स्लॉट बुकिंग बेहद कम है। जिले में चना के लिए कुल 1 हजार 8 सौ 94 किसानों ने पंजीयन कराया है जबकि मसूर के लिए 2 हजार 1 सौ 58 किसान रजिस्टर हैं। इस तरह दोनों फसलों को मिलाकर कुल 4 हजार 52 किसान उपार्जन के लिए पंजीकृत हैं। इनमें से केवल 2 सौ 2 के ही स्लॉट बुक हो पाए हैं। यानी कुल पंजीकृत किसानों का महज करीब 5 प्रतिशत ही अपनी फसल बेचने के लिए तैयार हैं। सरल शब्दों में कहें तो हर 20 किसानों में से सिर्फ 1 किसान को ही अभी स्लॉट मिल सका है। इसके लिए आठ केन्द्रों की स्थापना की गई है।
चना और मसूर में नागौद आगे
तहसीलवार आंकड़े स्थिति को और स्पष्ट करते हैं। चना में सबसे ज्यादा पंजीयन नागौद में 681, रामपुर बघेलान में 353 और उचेहरा में 285 किसानों का है। वहीं मसूर में नागौद 751, रामपुर बाघेलान 479 और रघुराजनगर 464 के साथ आगे हैं। इसके अलावा कोटर में चना 80 व मसूर 13, बिरसिंहपुर में चना 97 व मसूर 93, मझगवां में चना 65 व मसूर 44, जबकि अमरपाटन में चना 121 व मसूर 68 किसानों का पंजीयन हुआ है। इन आंकड़ों से साफ है कि बड़े क्षेत्रों में किसानों की संख्या अधिक है, लेकिन स्लॉट बुकिंग इनकी तुलना में काफी सीमित है।
3 हजार किसान इंतजार में
खरीदी पूरी तरह स्लॉट सिस्टम पर आधारित होने के कारण बिना स्लॉट किसान अपनी उपज केंद्र तक नहीं ला सकता। ऐसे में 3 हजार 8 सौ 50 किसान इंतजार की स्थिति में हैं। जैसे-जैसे फसल की आवक बढ़ेगी, केंद्रों पर दबाव कई गुना बढ़ सकता है। यदि समय रहते स्लॉट की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो भीड़, तुलाई में देरी और भुगतान संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। कुल मिलाकर, 1 अप्रैल से खरीदी शुरू होने के बावजूद चना और मसूर के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि पंजीयन के मुकाबले तैयारी अभी अधूरी है और आने वाले दिनों में यही अंतर व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।