सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने मैहर से सतना लौटते समय उचेहरा-सतना मार्ग पर गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया।
रास्ते में एंबुलेंस को रुकवाकर उन्होंने चालक एवं ईएमटी से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और एंबुलेंस संचालन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मरीजों को बिना अनावश्यक देरी के सुरक्षित रूप से निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने एंबुलेंस स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि 108 सेवा पूरी तरह आपातकालीन मरीजों की सहायता के लिए है और इसके लिए मरीज अथवा उनके परिजनों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए।
डॉ. शुक्ला ने केवल एंबुलेंस स्टाफ से जानकारी लेने तक ही निरीक्षण सीमित नहीं रखा, बल्कि एंबुलेंस में मौजूद मरीज के परिजन से सीधे बातचीत कर सेवा की स्थिति और स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक भी लिया। इससे मौके पर उपलब्ध कराई जा रही सेवा की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास किया गया।
निरीक्षण से सामने आया अहम संदेश
औचक निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने एंबुलेंस सेवा में समयबद्धता, मरीजों की सुरक्षा, नि: शुल्क सेवा और संवेदनशील व्यवहार को प्रमुख प्राथमिकताओं के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके परिजनों के साथ भी सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। सीएमएचओ डॉ. शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक लाभ मरीजों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से मैदानी स्तर पर सेवाओं की निगरानी और औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। इस तरह अचानक किए गए निरीक्षण से 108 एंबुलेंस सेवा में जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ-साथ मरीजों को समय पर और नि:शुल्क आपातकालीन परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का स्पष्ट संदेश गया।

रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह