सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने समय-सीमा बैठक में स्पष्ट किया कि यदि कोई प्राधिकृत अधिकारी विसंगतिपूर्ण प्रमाण-पत्र जारी करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, रेल प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों को शीघ्र राशि वितरण और लंबित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
‘भविष्य में विसंगतिपूर्ण प्रमाण- पत्र जारी करने वाले प्राधिकृत अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।लोक सेवा में आवेदकों द्वारा यदि तर्क संगत स्व घोषणा नहीं की जाती है तो प्राधिकृत अधिकारी इसका परीक्षण कर सुसंगत प्रमाण -पत्र ही अपने डिजिट सिग्नेचर के साथ जारी करें।’ उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर ने सोमवार को आयोजित हुई समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में दिए। बैठक में लोक सेवा केन्द्र और समाधान एक दिवस सेवाओं की समीक्षा में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि लोक सेवा केन्द्र के लिए विहित प्राधिकृत अधिकारी अपने निर्धारित दिवस पर लोक सेवा केन्द्र में बैठकर प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 9 लोक सेवा केन्द्र संचालित है और इनमें समाधान एक दिवस के तहत प्राधिकृत अधिकारी द्वारा समय-सीमा में सुसंगत प्रमाण- पत्र सेवाओं के लिए जारी किये जाने का महत्वपूर्ण दायित्व है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर, जीतेन्द्र वर्मा, आरएन खरे, राहुल सिलाड़िया, एलआर जांगड़े, सोमेश द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर बीके मिश्रा, सहित विभाग प्रमुख अधिकारी एवं जनपद पंचायत के सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।
रेल प्रोजेक्ट प्रभावितों को जल्द दें राशि
समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में अंतरविभागीय मुद्दों पर सतना-रीवा रेल लाईन दोहरीकरण कार्य के लिए भू-अर्जन संबंधी समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि बगहाई, कोठार, सतरी कोठार, पैपखरा, मनकहरी, बम्हौरी, बठिया एवं खारी गांवों में शेष किसानों एवं भू-स्वामियों को मूल अवार्ड और अतिरिक्त 5 लाख रुपए की राशि वितरण करने एसडीएम रामपुर बघेलान कैम्प का आयोजन करें। भूमि आवंटन संबंधी मामलों में संबंधित विभाग प्रतिवेदन आॅनलाइन दर्ज करायें। इस दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जानकारी सीईओ जिला पंचायत संजना जैन ने दी।
ये भी निर्देश


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।