सतना जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच बंद पंखे, पेयजल संकट और लंबी कतारों ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दस दिनों में दस हजार से अधिक मरीज पहुंचे, जबकि सुविधाएं अपर्याप्त बनी हुई हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
भीषण गर्मी के बीच जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की एक और चिंतनीय तस्वीर सामने आई जहां नवीन ओपीडी वार्ड में पंखे बंद होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान बढ़ने के साथ हालात और भी गंभीर हो गए हैं। बुधवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब नवीन ओपीडी में मरीजों का भीषण गर्मी में पसीने से बुरा हाल था। बच्चे और बुजुर्ग पसीना पोंछते नजर आए। यहां लगे कई सीलिंग फैन बंद थे। कई मरीज पानी के लिए भी परेशान नजर आए।
बताया गया कि जिला अस्पताल में टीकाकरण कक्ष के पास लगे वाटर कूलर तक लोगों को प्यास बुझाने जाना पड़ता है। जिला अस्पताल पहुंचे मरीज और परिजनों को कदम-कदम पर अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है। मरीजों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में पानी के भी समुचित इंतजाम नहीं किए हैं, लोगों का गर्मी में गला सूख रहा है, पानी पीने के लिए दूर तक जाना पड़ रहा है। अस्पताल के वार्डों में मरीजों के लिए भी पर्याप्त बेड उपलब्ध नहीं हैं।
दस दिन में दस हजार मरीज
गर्मी और उमस के चलते एक बार फिर बीमारियों का ग्राफ बढ़ गया है, सर्दी, जुकाम, पेट दर्द और वायरल के मरीज इलाज के लिए बहुतायत में पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ के बीच इलाज कराना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है। हर काउंटर पर मरीजों को लम्बे समय तक इंतजार में खड़ा होना पड़ रहा है। प्रबंधन से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते दस दिन में दस हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया। बुधवार को शाम तक 1200 लोगों ने ओपीडी में इलाज करवाया जबकि 170 मरीजों को अति आवश्यक इलाज के लिए वार्डों में भर्ती किया गया।
चिकित्सकों के लिए भी पानी की सुविधा नहीं
बताया गया कि गर्मी में चिकत्सकों के लिए कूलर की व्यवस्था तो उपलब्ध करा दी गई है लेकिन पानी की तरफ कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। चिकित्सकों को भी पानी खरीद के पीना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर कई चिकित्सकों द्वारा बाजार से ठन्डे पानी की बोतल मंगाई गई, पूछने पर चिकित्सकों ने बताया कि आरो का वाटर अस्पताल परिसर में आता है लेकिन यहां चिकित्सकों के लिए नहीं भिजवाया जाता, जिसके चलते पानी की बॉटल खरीद कर पीना पड़ता है।
इधर आभा आईडी के लिए लगी भीड़ बैठने तक की व्यवस्था नहीं
ओपीडी पर्ची के बाद लोगों के लिए आफत बनी आभा आईडी काउंटर में मारामारी देखने को मिलती है। भीषण उमस वाली गर्मी में मरीज के परिजन घंटो भर लाइन में धुप में खड़े रहने को मजबूर होते हैं। यहां न तो बैठने की व्यवस्था की गई है और न ही पानी की। आभा आईडी बनने के बाद लोगों को ब्लड सैंपल निकलवाने के लिए भी लाइन में लगना पड़ता है। इधर सीटी स्कैन में भी अब आभा आईडी का रोल शुरू कर दिया गया है। मरीजों की आभा आईडी बनने के बाद ही स्कैन किया जा रहा है जिसमे कई घंटे का समय लग रहा है। यहां पर भी मरीजों एवं परिजनों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई है।
ये हैं आंकड़े
दिनांक ओपीडी भर्ती
1 जून 1675 225
2 जून 1429 195
3 जून 1379 199
4 जून 1305 187
5 जून 1341 191
6 जून 1213 201
7 जून 317 120
8 जून 1754 200
9 जून 1459 193
10 जून 1211 170

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 5 हजार किसानों के लिए 'कवच योजना', स्वास्थ्य क्षेत्र, खेल अधोसंरचना और कर्मचारियों के लिए कुल 32,070 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली।
रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।
सतना में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार जनसंवाद, निरीक्षण और महाविद्यालयों की समीक्षा होगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर रहेगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। भीतरघात के आरोपों और संगठनात्मक सुधार पर विशेष चर्चा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह