सतना जिला अस्पताल परिसर में 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण के चलते पार्किंग हटाई गई, वैकल्पिक व्यवस्था न होने से सड़क पर अवैध पार्किंग और अव्यवस्था की आशंका।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 150 बिस्तरा अस्पताल के कार्य के चलते यहां संचालित पार्किंग को हटाया जाएगा। पार्किंग ठेकेदार को जगह खाली करने तीन दिन का समय दिया गया है। अपनी जगह से हटने के बाद सभी गाड़ियों को सड़क में खड़ी कराया जाएगा। पार्किंग ठेकेदार द्वारा प्रबंधन को सूचना दी गई है, लेकिन अस्पताल परिसर में पार्किंग स्टैंड के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण कोई भी अधिकारी इस व्यवस्था की ओर ध्यान देने में असमर्थ दिख रहा है। ठेकेदार ने मंगलवार से ही सभी गाड़ी को सड़क में खड़ी कराने का कार्य शुरू कर दिया है। यहां उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में 150 बिस्तरा अस्पताल निर्माणाधीन है जिसमे 100 बेड का अस्पताल और 50 बेड का आईसीयू यूनिट की स्थापना की जाएगी जिसके ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की योजना बनाई गई है।
पार्किंग व्यवस्था चौपट होने की उम्मीद
जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा यूनिट के पास खाली पड़ी जगह में पार्किंग की नई व्यवस्था संचालित करने की सलाह दी गई है। देखा जाये तो यह जगह गाड़ी स्टैंड के हिसाब से काफी कम है। सूत्रों ने बताया कि इस पर ठेकेदार द्वारा ट्रामा यूनिट के सामने खाली पड़ी सड़क और वर्तमान में संचालित पार्किंग के सामने की सड़क में दो पहिया वाहन खड़ी करने की व्यवस्था शुरू करने की कवायदें की जा रही है। इस नई व्यवस्था के चलते फिर से पार्किंग व्यवस्था चौपट होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि जगह के आभाव में ठेकेदार मार्च में ही ठेका सरेंडर करने की तैयारी में है जबकि टेंडर खत्म होने में अप्रैल तक का समय बाकी है। अस्पताल परिसर में वैध पार्किंग के लिए जगह ही नहीं है जिसके चलते जिला अस्पताल के सामने, नैदानिक के सामने एवं ट्रामा यूनिट के सामने गाड़ियां खड़ी कराई जा रही है। अवैध पार्किंग के चलते कर्मियों द्वारा अवैध वसूली का खेल भी खेला जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।