सतना जिला अस्पताल में सड़क हादसे के घायल की मौत के बाद परिजनों ने ऑक्सीजन और स्ट्रेचर नहीं मिलने का आरोप लगाया। हंगामे, मारपीट और पुलिस हस्तक्षेप के बीच अस्पताल की बदहाल व्यवस्था फिर सवालों में घिर गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में गुरुवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सड़क हादसे में घायल एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में समय पर न तो स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया और न ही आॅक्सीजन दी गई, जिसके चलते घायल ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और आरोपित वार्ड बॉय के साथ मारपीट कर दी। हालात बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला, लेकिन कई घंटों तक अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, लेकिन शुरूआती इलाज में देरी और संसाधनों की कमी ने स्थिति और बिगाड़ दी। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। घटना के बाद एक बार फिर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों के परिजनों का कहना है कि यदि समय पर प्राथमिक सुविधाएं मिल जातीं, तो शायद मरीज की जान बचाई जा सकती थी।
मेडिकल कॉलेज रेफर करने की सलाह
मामला गुरूवार की देर रात साढ़े 11 बजे का है जब दुर्घटना में घायल अति गंभीर शिवचरण चौधरी पिता रामधनी चौधरी उम्र 38 साल निवासी शिवपुर थाना रैगांव को अस्पताल के वार्ड क्र. 2 आर्थो वार्ड में भर्ती किया गया था। मरीज की हालत अति गंभीर थी जिसके चलते वार्ड के डाक्टरों द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफर करने की सलाह दी गई। इलाज के दौरान ही मरीज की मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा परिसर में हंगामा किया गया। परिजनों ने आरोप लगाए कि अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं है। रेफर करने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिली। वार्ड के स्टाफ द्वारा तत्काल चिकित्सा व्यवस्था नहीं की गई जिसके चलते मरीज की मौत हो गई।
वार्ड ब्वाय के साथ हुई मारपीट
देखते ही देखते विवाद मारपीट और अभद्रता में तब्दील हो गया। परिजनों द्वारा चिकित्सकीय स्टाफ से अभद्रता की गई, वहीं मौके पर मौजूद वार्ड ब्वाय देवशरण पटेल के साथ मारपीट की गई। वार्ड ब्वाय को कालर पकड़ कर अस्पताल परिसर के बाहर तक घसीटा गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज को आपातकालीन व्यवस्था में न तो स्टेÑचर मिला और न ही चिकित्सकीय सुविधाएं। वार्ड ब्वाय को हर जगह तलाशा गया लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं हुआ।
दो थानों की पुलिस पहुंची
मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर द्वारा अस्पताल में संचालित चौकी में सूचना दी गई इसके अलावा डायल-112 में भी सूचित किया गया। सुपरवाइजर ने बताया कि वार्ड ब्वाय को मृतक मरीज के परिजन पकड़े थे और अस्पताल गेट के बाहर हंगामा हो रहा था। बढ़ता हंगामा देख पहले अस्पताल चौकी के आरक्षक द्वारा मामला शांत कराने की कोशिश की गई लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई। करीब आधे घंटे बाद कोलगवां थाना एवं सिटी कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्ताक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। परिजन पीएम के लिए राजी हुए। गुरूवार की देर शाम पीएम कराने के बाद शव लेकर परिजन रवाना हो गए।
सवालों के सलीब पर सुरक्षा
आए दिन जिला अस्पताल परिसर के अंदर हो रहे घटनाक्रमों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन शिफ्ट में 14 डंडाछाप पहरेदारों के भरोसे अस्पताल के मरीजों की सुरक्षा नाकाफी साबित हो रही है। व्यवस्था में बदलाव करने की बजाय प्रबंधन मूकदर्शन बना तमाशबीन हो चुका है। जिला अस्पताल से गेटपास की व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है। आरोप है कि आए दिन यहां समय पर न तो चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध होती हैं और न ही संसाधन।

रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह