सतना के ताला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जबकि जेठ की तलाश जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का प्रकरण पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पति, सास- ससुर व ननद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेठ की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। इस संबंध में ताला थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 15 जुलाई को ललितपुर नम्बर दो निवासी सोनम तिवारी पति अखिलेश कुमार तिवारी 29वर्ष ने आत्महत्या कर ली थी। मर्ग कायम कर प्रकरण की विवेचना नवविवाहिता की मौत होने की वजह से एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के द्वारा की गई। मृतका के मायके पक्ष के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए।
भाई की मौत की क्लेम के पैसे में मांग रहे थे हिस्सा
मृतका सोनम तिवारी के भाई की मृत्यु 2022 में एक्सीडेंट में हो गई थी। जिस पर मृतका के पिता को क्लेम राशि के रूप में 17 लाख रुपए मिले थे। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल में सास-ससुर, ननद,जेठ व पति के द्वारा क्लेम के पैसे में हिस्सा मांगने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। सोनम से कहा जाता था कि पिता की सम्पत्ति में हिस्सा और क्लेम की आधी राशि लाकर दो।
जेल भेजे गए आरोपी
ताला पुलिस ने बताया कि बुधवार को मृतका के पति अतुलेश कुमार तिवारी 33 वर्ष, ससुर कमलेश्वर प्रसाद तिवारी 62 वर्ष, सास सुनीता तिवारी 48 वर्ष सभी निवासी ललितपुर नम्बर दो के अलावा ननद बबली मिश्रा पति शिव प्रसाद मिश्रा 36 वर्ष निवासी सेमरा जिला रीवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मृतका का जेठ नीलेश तिवारी फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में ताला थाना प्रभारी महेन्द्र मिश्रा, एसआई आरबी अहिरवार, एएसआई कौशिल्या देवी, समयलाल कोल, प्रधान आरक्षक हसरत खान, राकेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, चंदन शुक्ला, आरक्षक शुभम द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, नागेन्द्र यादव, वीरेन्द्र नागर, जीतेन्द्र दुबे शामिल रहे।
पिता ने दिए 3 लाख
मृतका सोनम के द्वारा ससुराल में मिल रही प्रताड़ना से पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को अवगत कराया गया। बेटी को ससुराल में प्रताड़ित न किया जाए और वह खुशहाल रहे इसलिए सोनम के पिता ने अपने बैंक खाते से रुपए निकाल कर एक-एक लाख रुपए तीन बार दामाद अतुलेश को दिए। तीन लाख रुपए मिलने के बावजूद दहेज लोभी सोनम को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर सोनम ने जान दे दी। जांच पूरी होने के उपरांत एसडीओपी के निर्देश पर ताला पुलिस ने 80(2), 85 व 3(5)बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।