सतना-मैहर के 63 सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी। ऑनलाइन वीडियो कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, विशेषज्ञ व्याख्यान और औद्योगिक भ्रमण भी कराया जाएगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई भी कराई जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आईसीटीसी योजना के तहत कक्षा 9वीं में आईटी ट्रेड के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट जॉब रोल में व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी। सतना-मैहर की प्रारंभिक सूची में जिले के 64 विद्यालयों का चयन किया गया था, लेकिन एकलव्य विद्यालय चित्रकूट सीबीएसई से संचालित होने के कारण सूची से हटा दिया गया है। अब जिले में 63 शासकीय स्कूलों में यह कोर्स संचालित होगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय, समग्र शिक्षा अभियान की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली स्तर से ही नई तकनीक और रोजगारपरक कौशल से जोड़ना है।
अगले हफ्ते से एआई की पढ़ाई
कक्षा 9वीं में आईटी ट्रेड के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट जॉब रोल में कक्षाएं अगले हफ्मे से आॅनलाइन वीडियो के माध्यम से संचालित होंगी। एआइ असिस्टेंट पाठ्यक्रम से संबंधित वीडियो स्कूल शिक्षा विभाग विमर्श पोर्टल पर यूट्यूब माध्यम से स्मार्ट कक्षा में विद्यार्थियों को दिखाए जाएंगे। सप्ताह में तीन दिन सैद्धांतिक कक्षाएं आॅनलाइन वीडियो के माध्यम से संचालित होंगी। सोमवार और बुधवार को नए पाठ के वीडियो प्रदर्शित किए जाएंगे और विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान कराया जाएगा। तीसरी कक्षा भी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएगी।
रोजगार कौशल से जोड़ने पर फोकस
विद्यार्थियों को एआई के साथ सॉफ्ट स्किल, संचार कौशल, मॉक इंटरव्यू, आॅन-द-जॉब ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रशिक्षुता पोर्टल और मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में पंजीयन कि या जाएगा।
हर स्कूल में 40 विद्यार्थियों का नामांकन
चयनित 63 विद्यालयों में कक्षा 9वीं के कम से कम 40 विद्यार्थियों का नामांकन इस व्यावसायिक पाठ्यक्रम में किया गया है। विद्यार्थियों का नामांकन एमपी आॅनलाइन, एजुकेशन पोर्टल 3.0 और विमर्श पोर्टल पर दर्ज किया गया।
थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल और औद्योगिक भ्रमण
एआई कोर्स में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं दिया जाएगा। उन्हें प्रैक्टिकल प्रशिक्षण, वीडियो लेक्चर, विशेषज्ञों के अतिथि व्याख्यान और औद्योगिक भ्रमण भी कराया जाएगा। प्रत्येक कक्षा के लिए हर माह विशेषज्ञ व्याख्यान तथा वर्ष में तीन औद्योगिक भ्रमण अनिवार्य किए गए हैं। इसके लिए अलग से बजट उपलब्ध कराया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।
खरगोन के महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर के 343 डिजिटल वोटर कार्ड तैरते मिले। कांग्रेस ने इसे वोट चोरी का सबूत बताते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR की मांग की और धरने पर बैठी।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ शुरू किए जा रहे अपने आगामी राजनीतिक अभियान के नारे (स्लोगन) में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस अभियान का नारा लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कर दिया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मोहन यादव ने विंध्य-बुंदेलखंड को दो नई मेमू ट्रेनों की सौगात दी है। नागौद-सतना और चुरहट-रीवा रूट पर शुरू हुई इन ट्रेनों, भविष्य की रेल परियोजनाओं और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के बयानों की विस्तृत अपडेट्स पढ़ें।
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के बयान पर जमकर विवाद हुआ। बैठक में संपत्तियों को किराए पर देने, दूषित पानी और शिक्षा उपकर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष 2026, युवा वर्ष 2027, स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
भोपाल में राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन 'अभ्युदय-2026' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एमपी में श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय के स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।
ग्वालियर के एजी ऑफिस रोड स्थित मदरसा दारुल उल कुरान पर बाल आयोग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी कर 7 बच्चियों समेत 22 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।