सतना जिले में खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था सुस्त साबित हो रही है। टोकन मिलने के बाद भी 1300 से ज्यादा किसान खाद के लिए लंबी कतारों में इंतजार को मजबूर हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील में खाद वितरण के दौरान महिला तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया द्वारा एक किसान को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। एसडीएम ने इस बात को गलत बताया है, जबकि बुजुर्ग किसानों ने अव्यवस्था की शिकायत की है। जानें पूरा मामला और कांग्रेस के आरोप।
सतना जिले में खाद संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 7 केंद्रों से 3640 किसानों को 591.86 मीट्रिक टन खाद का वितरण हुआ, लेकिन 9268 किसान अब भी टोकन के बावजूद खाद से वंचित हैं। नाराज किसानों ने कृषि यांत्रिकी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर सतना-पन्ना मार्ग पर 45 मिनट तक जाम लगाया।
रीवा में यूरिया खाद को लेकर भारी भीड़ और हंगामा। डबल लॉक से 2244 किसानों को वितरण, अभी 1245 एमटी स्टॉक मौजूद। उमरी में किसानों ने सिरमौर-रीवा मार्ग जाम किया। प्रशासन का दावा—पर्याप्त खाद उपलब्ध, जल्द स्थिति सामान्य होगी।
सतना जिले में खाद वितरण अब कमेटी की निगरानी में होगा। सांसद गणेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि डबल लॉक, सिंगल लॉक और निजी दुकानों के जरिए किसानों को पारदर्शी व्यवस्था से खाद उपलब्ध कराया जाएगा।
रीवा जिले के सिरमौर में यूरिया खाद संकट गहराया। किसान 6 दिन से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही। धान की फसल पीली पड़ने लगी, पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही व अभद्रता के आरोप।
सतना जिले में खाद की किल्लत के बीच कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कोठी के सोनी ट्रेडर्स द्वारा किसानों से यूरिया की एक बोरी 500 रुपए में बेचने की शिकायत पर प्रशासन ने दुकान सीज कर दी और लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा। एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में कार्रवाई हुई।
रीवा जिले की करहिया मंडी में खाद वितरण के दौरान हालात बेकाबू हो गए। टोकन वितरण में धांधली के आरोप लगाते हुए किसानों ने कर्मचारियों को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को तितर-बितर किया और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हजारों की संख्या में किसान खाद के लिए लाइन में खड़े थे।
सतना में कृषि यांत्रिकी कार्यालय में खाद के टोकन वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। करीब एक हजार से अधिक टोकन बांटे जाने के बावजूद कई किसान खाली हाथ लौट गए। महिलाएं रातभर जागरण के बाद भी निराश दिखीं। भीड़ को संभालने में पुलिस व प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
रीवा में किसानों को आखिरकार यूरिया की किल्लत से राहत मिली। 2600 एमटी खाद की रैक रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसमें से 1300 एमटी सहकारी समितियों को आवंटित हुई है। सोमवार से 35 समितियों के माध्यम से किसानों को यूरिया वितरण शुरू होगा। सीधी, ब्यौहारी और प्राइवेट दुकानदारों को भी हिस्सा आवंटित किया गया है।






















