मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।

सांगर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अवैध कब्जों और माफियाओं के खिलाफ अपनाई जा रही 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सागर जिले में प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने शाहगढ़ और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) के आसपास बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर करोड़ों रुपए की बेशकीमती शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराया है। शासन की इस सख्त कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।
हाल ही में सामने आए बंडा अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपी चंद्रभान राजपूत द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शाहगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिमरिया उवरी में जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया था कि आरोपी ने ग्राम चौकीदार की शासकीय सेवा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा था। आरोपी द्वारा कुल 4.79 हेक्टेयर (जिसमें 4.56 हेक्टेयर और 0.23 हेक्टेयर के दो हिस्से शामिल हैं) सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से खेती की जा रही थी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर न केवल इस पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया, बल्कि उस पर खड़ी अवैध फसल को भी नष्ट कर दिया। इसके बाद पूरी भूमि को कानूनी रूप से पुनः शासन के आधिपत्य में ले लिया गया है।
हाईवे के किनारे सरकारी जमीनों पर फैलाए गए अवैध साम्राज्य के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कार्रवाई की गई। मुख्य मार्ग के किनारे स्थित सौरभ होटल और सौरभ ढाबा संचालक ने अपनी निजी जमीन की आड़ में सटाकर बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था और ढाबे का बड़ा हिस्सा अवैध रूप से फैला रखा था। प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई से करोड़ों रुपए की मूल्यवान शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया है।
मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्रशासन ने बांदरी से लेकर मालथौन टोल प्लाजा तक एक सघन अभियान चलाया है। इस रूट पर हाईवे के दोनों किनारों पर बने सभी अवैध ढाबों, टपरों और अन्य पक्के निर्माणों को पहले से चिह्नित किया गया था, जिन्हें एक-एक करके हटाया जा रहा है। अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बंडा प्रकरण से जुड़े अन्य संदिग्ध आरोपियों की संपत्तियों की भी गुप्त रूप से गहन जांच की जा रही है, और संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी इसी तरह की कठोर दंडात्मक व विध्वंसकारी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।
मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 5-डे बैंकिंग वीक (पांच दिवसीय कार्य सप्ताह) की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेशभर के लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में ताले लटक गए हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और गढ़ी मलहरा शराब दुकान के ठेकेदार रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रवि लखेरा घायल हो गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह